Bigg Boss 14: पति की याद में रोते हुए BJP नेता सोनाली फोगाट का वीडियो वायरल, बताई रहस्यमयी मौत की कहानी
Bigg Boss 14: पति की याद में रोते हुए BJP नेता सोनाली फोगाट का वीडियो वायरल, बताई रहस्यमयी मौत की कहानी
Bigg Boss 14: Sonali Phogat cries for missing her late husband video viral: बिग बॉस-14 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता सोनाली फोगाट ने मंगलावर (23 दिसंबर) को वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। इसी बीच सोनाली फोगाट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाली फोगाट अपने स्वर्गीय पति संजय फोगाट के बारे में बात कर रोते हुए दिख रही है। ये वीडियो बिग बॉस 14 हाउस के अंदर का है। वीडियो में सोनाली फोगाट राहुल वैद्य से अपने पति की मौत के बारे में बता कर रही हैं और उन्हें बता रही हैं कि वो अपने पति संजय की मौत के बाद किस तरह परेशान और तनाव में थीं। साल 2016 में हरियाणा के एक फार्महाउस पर सोनाली फोगाट के पति संजय मृत पाए गए थे।

मैं जो कुछ भी हूं अपने पति की वजह से हूं: सोनाली फोगाट
बीजेपी नेता, टिकटॉक स्टार और ऐक्ट्रेस सोनाली फोगाट का पति की याद में रोते हुए वीडियो बिग बॉस के फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो में सोनाली फोगाट कहती हैं, '' उनकी (संजय) की फैमिली हिस्ट्री रही है कि परिवार के अधिकतर पुरुषों की अचानक मौत हो गई है। हमारे परिवार में सिर्फ एक देवर बचा है। मैंने भी कभी सोचा नहीं था कि ऐसा अचानक मेरे साथ होगा...मैं मुंबई थी उस वक्त। उसके बाद मेरी काम की कोई इच्छा नहीं थी। राजनीति भी मैं छोड़ना चाहती थी। चार साल पहले ये हुआ। फिर मेरी सास ने मुझे हौसला दिया और कहा कि वो चाहता था कि तुम चुनाव लड़ो...इतनी मेहनत की तुम्हारे लिए...इतना कुछ किया।...आज जो भी कुछ हूं मैं उनकी वजह से ही हूं। उन्होंने बहुत साथ दिया मेरा...जैसा जाट परिवार में होता है ना महिलाएं बाहर नहीं निकलती...वैसा ही था सब माहौल लेकिन उन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा।''

मैं सोई नहीं 6-7 महीनों तक: सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट आगे कहती हैं, बहुत प्यार करते थे वो मुझे। मैं रात को कभी सोई नहीं (रोते हुए) छह, सात महीने तक...कभी नहीं सोती थी। अभी भी जब मैं फार्म पर जाती हूं तो उस बिस्तर को नहीं छोड़ पातीं, जिसे मैंने अपने पति के साथ शेयर किया था। मेरा वहां से उठने का मन नहीं करता है।''
सोनाली कहती हैं, ''फार्म पर मैंने हर चीज वैसी ही करवाई है, जैसी उनकी (संजय) इच्छा थी। मेरे पति एक बड़ा फार्महाउस चाहते थे। इसलिए मैंने उसको उसकी के सपनों की तरह सजाकर रखा है। मैं नहीं चाहतीं कि लोग संजय फोगाट को भूले।''

सोनाली की बात सुन राहुल वैद्य भी हुए इमोशनल
सोनाली फोगाट की बातों को सुन राहुल वैद्य भी इमोशनल दिखाई गए। उनकी आंखों से भी आंसू गिरने लगे थे। सोनाली कहती हैं कि वह एक गांव की सीधी-सादी लड़की थीं। वह आज जो भी हैं, अपने पति संजय की वजह से ही हैं।

बिग बॉस में एंट्री से पहले सोनाली ने अपनी बेटी के लिए दिया मैसेज
सोनाली फोगाट ने बिग बॉस में एंट्री से पहले एक वीडियो शेयर किया था और कहा था कि वो इस शो में खुद को साबित करने जारी रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए मैसेज देते हुए कहा है कि वो शो में अच्छा करेंगी। सोनाली फोगाट की बेटी का नाम जिसका नाम यशोदरा फोगाट है। जो हॉस्टल में रहती है। सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट उनकी बहन के देवर भी थे।












Click it and Unblock the Notifications