Bigg Boss से बाहर होते ही शार्दुल ने किया जान कुमार सानू को लेकर बड़ा खुलासा, Video में कहा- कई लोग हैं इसके गवाह

नई दिल्ली। टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस इस साल भी सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस सीजन 14 में आए दिन कोई ना कोई प्रतियोगी चर्चा में बना रहता है। इस घर से बीते हफ्ते शार्दुल पंडित बाहर हो गए थे। जिससे उनके फैंस काफी दुखी हैं। शार्दुल के अलावा रुबिना दिलैक भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई थीं लेकिन शार्दुल को उनसे कम वोट मिले थे। जिसके कारण उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। घर से बाहर आने के बाद से ही शार्दुल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

जान कुमार सानू को लेकर किया खुलासा

जान कुमार सानू को लेकर किया खुलासा

वह घर से बाहर होने के बाद से वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में उन्होंने दिग्गज गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को लेकर खुलासा किया है। साथ ही कहा है कि वह बाकी घर वालों को लेकर भी खुलासे करेंगे। शार्दुल पंडित ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पहला खुलासा जान कुमार सानू को लेकर किया है। उन्होंने इसमें बताया है कि जान कुमार सानू रात को लाइट बंद होते ही खुजली करने लगते हैं।

वीडियो में क्या बोलते हैं शार्दुल?

वीडियो में क्या बोलते हैं शार्दुल?

इस वीडियो में शार्दुल कहते हैं, 'मैं अब करने वाला हूं बिग बॉस के घर के अंदर के बड़े बड़े खुलासे। जब मैंने आप लोगों को कहा कि मैं जान कुमार सानू के बारे में खुलासा करूंगा, तो उनकी वेरिफाइड प्रोफाइल से मुझे मैसेज आ गया कि मुझे उम्मीद है कि ये खुलासा स्वीट ही हो। क्यों भई, मैं तो जो खुलासे करूंगा वो सच्चे खुलासे होने वाले हैं क्योंकि इन सबको मुझसे अच्छा कौन जानता है। तो जान कुमार सानू जो हैं, वो बहुत ही प्यारे इंसान हैं। बहुत ही प्यारे दोस्त भी हैं।'

शार्दुल- कई लोग हैं इसके गवाह

शार्दुल- कई लोग हैं इसके गवाह

वह आगे कहते हैं, 'लेकिन रात को लाइट्स ऑफ होते ही जान कुमार सानू के बेड की तरफ आप जैसे ही नजर डालते हैं, अचानक ही जान कुमार सानू अपना हाथ लेते हैं, वो 7 मिनट तक लगातार खुजली करते हैं। और इसके गवाह हैं, पवित्रा पुनिया, मैं, एजाज खान, यहां तक कि निकी। हम सब ये देख चुके हैं। अब ये खुलासा आपको अच्छा लगा हो या बुरा, मुझे क्या, मुझे तो बस दिखना था। अगला खुलासा कल करने वाला हूं रुबिना के बारे में।'

Bigg Boss 14: ट्रोलिंग के बीच कविता के सपोर्ट में आए कीकू शारदा, कहा-'जो सही है वो उसी के लिए लड़ती हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+