Bigg Boss 14: ट्रोलिंग के बीच कविता के सपोर्ट में आए कीकू शारदा, कहा-'जो सही है वो उसी के लिए लड़ती हैं'
Bigg Boss 14: ट्रोलिंग के बीच कविता के सपोर्ट में आए कीकू शारदा, कहा-'जो सही है वो उसी के लिए लड़ती हैं'
Bigg Boss 14 Kavita Kaushik Update: कविता कौशिक बिग बॉस 14 में अभीतक अपने निगेटिव इमेज को लेकर चर्चा में रही हैं। कविता कौशिक ने बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। इसके बाद शो में एजाज खान को उन्होंने पहले दोस्त बोला और फिर उनपर जमकर हमला बोला था। शो से वो एक बार घर से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर में दोबार एंट्री लेने के बाद भी उनका एजाज खान सहित लगभग हर घरवाले से भिड़ंत हो चुकी है। एजाज खान से अपने झगड़े को लेकर वो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहती हैं, लेकिन इस बार उनके सपोर्ट में उनके साथ FIR शो में काम कर चुके कीकू शारदा आए हैं। कपिल शर्मा शो के कलाकार कीकू शारदा ने कविता के लिए वोटिंग करने की अपील की है।

कीकू शारदा ने कहा- 'कविता हमेशा सही के लिए लड़ती हैं'
कविता कौशिक के ट्विटर हैंडल से कीकू शारदा का वीडियो शेयर किया गया है। कीकू शारदा ने लोगों से कहा है कि कविता कौशिक सही चीजों के लिए लड़ती हैं।
कीकू वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ''मेरी बहुत लंबी जर्नी रही है कविता के साथ। हमने एफआईआर शो एक साथ में 8 साल काम किया है। हमने यह शो एक-दूसरे के साथ किया था। मैं आज तक जितने भी लोगों से मिला, उनमें से वह सच में सबसे बेहतरीन लोगों में से एक हैं।'
कविता के हैंडल से की गई वोट की अपील
इस वीडियो को शेयर कर कविता के ट्विटर हैंडल पर कैप्शन में लिखा गया है, ''भगवद्गीता में लिखा गया है कि जब सत्य लड़ता है तो हमेशा अकेला ही लड़ता है और जीत हमेशा सत्य की ही होती है। जुड़िए कविता कौशिक के साथ इस लड़ाई में और अपना प्यार और सपॉर्ट दीजिए वोट्स के रूप में, कीकू की तो बात मान ही लेनी चाहिए।''
हालांकि कविता को अभी भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने भी वीकेंड के वार में कविता के लिए कुछ पॉजिटिव रिएक्ट नहीं किया था। उसके बाद कविता की ट्रोलिंग और भी ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि कीकू शारदा के सपोर्ट में आने के बाद कई लोगों ने कविता के पक्ष में भी कमेंट किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications