VIDEO: कविता कौशिक से भिड़े रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला, कहा- पागल औरत और तानाशाह

नई दिल्ली। टेलीविजन का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कोई ना कोई कंटेस्टेंट कुछ ना कुछ ऐसा कर देता है कि वह चर्चा में आ जाता है। इस बार शो में प्रतियोगी के तौर पर आईं कविता कौशिक आए दिन किसी ना किसी से लड़ाई को लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती हैं। अब कविता कौशिक की लड़ाई रुबिना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला से हो गई है। इस लड़ाई का वीडियो कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

रुबिना-अभिनव ने काम करने से किया इनकार

रुबिना-अभिनव ने काम करने से किया इनकार

इस टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबिना कविता को लेकर कहती हैं, 'जब तक ये कैप्टन है, मैं ड्यूटीज नहीं करूंगी।' ये सुनकर कविता बोलती हैं, 'कौन होती हो मना करने वाली।' तब रुबिना कहती हैं, 'रुबिना दिलैक।' इसके बाद कविता अभिनव के पास जाकर ताली बजाती हैं और कहती हैं, 'जगे हुए हो ना ढीठपना कर रहे हो।' उस समय अभिनव बिस्तर पर लेटे होते हैं और जवाब में कविता से कहते हैं, 'आप एक पागल औरत की तरह लग रही हैं। अभी आपने ही कहा ना कि मैं दिख नहीं रहा हूं तो मैं दिख ही नहीं रहा हूं।'

कविता- मैं विलन बनकर दिखाऊंगी

कविता- मैं विलन बनकर दिखाऊंगी

इसपर कविता कहती हैं कि पागल औरत के साथ रह रहकर खुद पागल हो गया और दूसरों को पागल औरत बोल रहा है।' कविता कहती हैं, 'अब मैं विलन बनकर दिखाऊंगी। इनको प्यार की भाषा समझ नहीं आ रही, अब देखो।' इसके बाद कविता रुबिना के लिए कहती हैं, 'जिस औरत ने शक्ति नाम का शो किया है, वो सबसे कमजोर औरत है।' ये सुनकर रुबिना हंसने लगती हैं। एक अन्य वीडियो में रुबिना कविता को तानाशाह कहते हुए दिख रही हैं। वह कविता से साफ कह देती हैं कि वह इसलिए काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि उन्हें कविता की कैपटेंसी से तकलीफ है।

रुबिना ने कविता को बताया निराशाजनक

रुबिना ने कविता को बताया निराशाजनक

इसपर कविता रुबिना से कहती हैं, 'मैं आपकी तरह बत्तमीज नहीं हूं और ना ही आपकी तरह नियमों के उल्लंघन करती हूं।' तब रुबिना कहती हैं, 'आप एक कैप्टन के तौर पर काफी निराशाजनक हैं।' बाद में अभिनव कहते हैं कि कविता जैसे कैप्टन के लिए कोई कुछ भी नहीं करना चाहेगा। इन वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई रुबिना और अभिनव को सही बता रहा है तो कोई कविता को सही बता रहा है।

यहां देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+