Bigg Boss 14: तलाक की कगार पर पहुंचा रुबीना-अभिनव का रिश्ता, बचपन में शोषण का शिकार हुए थे एजाज खान, कंटेस्टेंट्स ने बयां किया दर्द

मुंबई। कलर्स चैनल के बेहद चर्चित शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आए दिन हो रहे खुलासे से रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। बिग बॉस के परिवार के हर दिन के एपिसोड में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को कभी रोमांच से भरे तो बड़े ही कड़े टास्‍क दिए जा रहे हैं। वहीं सोमवार को टास्‍क में कंटेस्टेंट को नए टास्क के तौर पर ऐसा ऐसा डेयर दिया गया जिसमें बिग बॉस के घर के सदस्‍य रो पड़े। कुछ प्रतिभागियों ने अपनी जिंदगी के बहुत ही दुखद अहसास को शेयर किया और जिसे सुनकर हर दर्शक अचंभित हो गए। इस एपिसोड में कंटेस्टेट को इम्युनिटी स्टोन पाने के लिए एक टास्क दिया गया।

तलाक की कगार पर पहुंचा रुबीना-अभिनव का रिश्ता,

तलाक की कगार पर पहुंचा रुबीना-अभिनव का रिश्ता,

टीवी स्टार रुबीना दिलाइक आज बिग बॉस 14 के एपिसोड में अपने निजी जीवन के सबसे गहरे रहस्यों में से एक का खुलासा किया। वहीं एजाज खान और कविता कौशिक और निकी तबोली ने ऐसे अचंभित करन वाले राज खोले जिसे सुनकर दर्शक हैरान रह गए। बिग बॉस 14 प्रसारित करने वाले चैनल कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर आने वाले एपिसोड की झलक शेयर की गई थी। कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किए गए एक प्रोमो में, रुबीना दिलैक ने कहा कि अभिनव शुक्ला के बीच अब तक तलाक हो गया होता अगर वो दोनों बिग बॉस में नहीं होते। उन्‍होंने बताय कि तलाक की अर्जी वो नवंबर तक दाखिल करने वाले थे। उन्‍होंने कहा हमने नवंबर तक के लिए एक दूसरे को समय दिया था। "वीडियो में एक भावुक रुबीना को यह कहते हुए सुना गया।

बिग बॉस के घर में रुबीना ने पति अभिनव शुक्‍ला के लिए रखा था व्रत

बिग बॉस के घर में रुबीना ने पति अभिनव शुक्‍ला के लिए रखा था व्रत

करवा चौथ पर अपने पति के व्रत रहकर शाम को पति की आरती उतारकर पूजा करने वाली रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला अक्सर कार्यों के दौरान और शो के अन्‍य मौकों पर एक-दूसरे के साथ खड़े दिखाई देते हैं। अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्‍नी रुबीना का अपमान करने के लिए राहुल वैद्य की भी क्लास लगाई है। रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जून 2018 में शिमला में शादी की थी। बाद में उन्होंने टीवी इंडस्‍ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन आयोजित किया। रुबीना दिलाइक को टीवी शो- छोटी बहू - सिंदूर बिन सुहागन, पुनर विवाह - एक नई उमेद और शक्ति: अस्तित्वा के अहसास की जैसे टीवी शो में अभिनय के लिए जानी ता है। अभिनव शुक्ला ने एक हज़ारों में मेरी जैसी है, हिटलर दीदी और बदलते रिश्ते की दास्तान जैसे शो में अभिनय किया है।

बचपन में यौन शोषण के शिकार हुए थे एजाज खान

बचपन में यौन शोषण के शिकार हुए थे एजाज खान

वहीं एजाज खान ने ऐसा सच बयान किया जिसे सुनकर सभी रो पड़े। एजाज इस एपिसोड में कहते हुए सुनाई दे रहे है कि 'ये बात सिर्फ मैं और मेरे थैरेपिस्ट जानते हैं... मेरे अब्बा नहीं जानते ये मुझे सिर्फ इस बात की फिक्र है...मुझे टच से प्रॉब्लम है... जब मैं छोटा था तब मेरे साथ यौन उत्‍पीड़न हुआ था लेकिन मैं इसके लिए बिलकुल भी शर्मिंदा नहीं हूं क्योंकि वो मेरी गलती नहीं थी। अंत में उन्‍होंने कहा अब्बा मुझे माफ दीजिएगा। इसके अलावा कविता कौशिक के साथ-साथ निकी तंबोली ने इस टास्‍क के दौरान जो टास्‍क बताया वो भी चौंकाने वाला था।

देखें रुबीना का वीडियो

देखें एजाज खान का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+