Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss 14 की रनरअप बनने के लिए राखी ने लिखा भगवान को ईमेल, कहा- रिप्‍लाई प्‍लीज, देखिए VIDEO

मुंबई। टीवी रिएलटी शो बिग बॉस 14 खूब धमाल मचा रहा है। जल्‍द ही शो का फाइनल होना है और बिग बॉस 14 का टाइटल किसके सिर होगा ये पता चल जाएगा। हर कंटेस्‍टेंट फिनाले जीतने को लेकर हर लेकर संभव कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत ने शो के बीच में वाइल्‍ड कार्ड एंट्री ली थी। उनके आने के बाद से पूरा खेल बदल चुका है। उन्होंने अपने अलग-अलग अंदाज से दर्शकों का खूब दिल जीता और आखिरकार वह फिनाले में भी अपने लिए जगह बनाने में सफल हो गई हैं। वो भी बिग बॉस का टाइटल अपने नाम करना चाहती हैं। वो ये चाहती हैं कि विनर नहीं तो कम से कम रनर अप की ही ताज उनके सिर सज जाए। इसके लिए उन्‍होंने भगवान को मेल किया है। इस मेल में उन्‍होंने भगवान से गुहार लगाया है कि उन्‍हें या तो विनर या फिर रनरअप बना दें। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बिग बॉस के घर के गार्डन एरिया में बैठे भगवान को मेल टाइप कर रही हैं राखी

बिग बॉस के घर के गार्डन एरिया में बैठे भगवान को मेल टाइप कर रही हैं राखी

शो के प्रोमो वीडियो में राखी रनर-अप बनने के लिए सीधे भगवान से अर्जी लगा रही हैं। प्रोमो में राखी गार्डन एरिया में बैठकर आसमान में देखते हुए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि प्रभू उन्हें मंच तक पहुंचा दें और वह फर्स्ट या सेकंड रनर-अप तो बन ही जाएं। वो कहती हैं कि "हे परमेश्वर, स्टेज तक पहुंचा दो। रणभूमि में हैं रनर अप ही बना दो प्रभू। पांच लोग हैं, एक विनर और एक रनर अप, इतना तो कर ही सकते हैं प्रभू।" इसके बाद राखी सावंत ने भगवान को मेल भी लिखा। इसमें उन्होंने कहा, "हे प्रभू, कृपा करके मदद करें, फिनाले में पहुंचाएं और कोशिश करें कि मैं रनरअप भी बनूं। आशा करती हूं कि आपको मेरा मेल मिल चुका है, कृप्या करके रिप्लाई करें।"

राखी के फैंस को पसंद आ रहा है ये अंदाज

राखी के फैंस को पसंद आ रहा है ये अंदाज

राखी सावंत के फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। वो कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राखी सावंत को ही विनर बनना चाहिए। फैंस का कहना है कि राखी 'बिग बॉस 14' जीतना डिजर्व करती हैं। आपको बता दें कि अभी टॉप-5 में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली हैं। इस वीक में इन पांचों में से कोई एक घर से बेघर हो जाएगा। तब देखने वाली बात होगी कि टॉप-3 में कौन होगा, जिनमें से एक विनर, फर्स्ट और सेकंड रनर-अप चुना जाएगा।

देखिए VIDEO

आपको बता दें कि इससे पहले भी राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह सिंगर बनने की तमन्ना जाहिर करती हुई दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो में राखी सावंत जैसे ही सुर छेड़ती हैं, वहां कौवे आ जाते हैं और चिल्लाना शुरू कर देते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+