Bigg Boss 14: जब राखी सावंत ने फाड़ी राहुल महाजन की धोती, गुस्से में घरवालों ने दी ये सजा, देखें Video
Bigg Boss 14: जब राखी सावंत ने फाड़ी राहुल महाजन की धोती, गुस्से में घरवालों ने दी ये सजा, देखें Video
Bigg Boss 14: Preview of 31 Dec 2020 Rakhi Sawant tears Rahul Mahajan dhoti: बिग बॉस-14 के घर से राखी सावंत का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राखी सावंत की हरकतों से बिग बॉस हाउस के घरवाले लगातार परेशान हो रहे हैं। लेकिन राखी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही हैं। राखी ने इस बार ऐसी हरकत की है, जिसके बाद घरवाले उनके खिलाफ हो गए हैं। घरवालों ने फैसला किया है कि वो राखी सावंत का बहिष्कार करेंगे। इतना ही राखी सावंत को लेकर बिग बॉस से बाकी घरवाले से गुहार लगा रहे हैं कि राखी सावंत को घर से बाहर निकाला जाए। असल में राखी सावंत एक टास्क के दौरान राहुल महाजन की धोती फाड़ते नजर आ रही हैं।

जब राखी सावंत ने फाड़ी राहुल महाजन की धोती
31 दिसंबर को दिखाए जाने वाले टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-14 का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिख रहा है कि कैप्टेनसी टास्क के दौरान राखी सावंत ''जुली'' के अवतार में हैं। जिसमें वो घर के सदस्यों को लगातार परेशान करती नजर आ रही हैं। खासकर उन लोगों को राखी ज्यादा परेशान करती नजर आ रही हैं, जिसको वो कैप्टेंसी की रेस में शामिल नहीं होने देना चाहती हैं। इसी दौरान राखी सावंत, राहुल महाजन की धोती फाड़ती हुई नजर आईं। जिसको देखकर सारे घरवाले गुस्सा हो गएं। यहां तक की उनकी फ्रेंड अर्शी खान भी शॉक्ड रह गईं।

घरवालों ने राखी सावंत को दी ये सजा
राखी सावंत द्वारा राहुल महाजन की धोती फांड़ने वाली हरकत पर राहुल वैद्य से लेकर अली गोनी और अभिनव शुक्ला, रूबीना सारे लोग गुस्सा हो जाते हैं। वीडियो में देख जा सकता है कि सारे घरवाले राखी पर चिल्लाते हैं और राखी को कहते हैं कि उन्हें ये सब नहीं करना चाहिए। लेकिन राखी कहती हैं कि उन्हें बिग बॉस ने कुछ भी करने को बोला गया है और वो कुछ भी कर सकती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य और अली गोनी कहते हैं कि इसका ये मतलब नहीं है कि आप किसी के कपड़े फाड़ देंगी।
राखी की इस हरकत से घरवाले इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें घर में घुसने नहीं देते हैं और कहते हैं अब इसे कोई भी घर में जाने नहीं देगा। राखी बाहर गार्डन एरिया में ही रह जाती हैं। अली गोनी को वीडियो में ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि अब ये कैप्टनसी टास्क नहीं होगा।

इस हफ्ते हो सकता है BB हाउस में डबल एलिमिनेशन
राखी सावंत अपने बिग बॉस में एंट्री के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका जैस्मीन भसीन के साथ भी एक झगड़ा हुआ था, जिसमेंस जैस्मीन भसीन ने राखी को फिजिकल चोट पहुंचाई थी, जिसकी बिग बॉस ने निंदा की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते में बिग बॉस 14 में डबल एलिमिनेशन होने वाला है। लेकिन उसके पहले घर में नए साल के जश्न के में पार्टी रखी जाएगी। जिसमें घर के सारे सदस्य डांस करते दिखाई देंगे। गार्डन एरिया में पार्टी की पूरी तैयारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications