BB14: निक्की तंबोली से बोलीं राखी सावंत- 'कश्मीरा की उमर नहीं कमर देख', यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
नई दिल्ली। टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 एक बार फिर कंटेस्टेंट के बीच विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ सप्ताह पहले लगभग खाली हो चुका बिग बॉस का घर एक बार फिर नए पुराने कंटेस्टेंट से भर गया है। शो से बाहर हो चुके अली गोनी, राहुल और निक्की तंबोली की फिर से एंट्री हुई है वहीं मेरक्स ने कुछ एक्स कलाकारों को घर में बुलाकर शो की टीआरपी को धक्का लगाने की कोशिश की है। आज हम बात करने वाले हैं शो की एक्स और वर्तमान कंटेस्टेंट राखी सावंत की।

बिग बॉस हाउस की चहेती कंटेस्टेंट बनीं राखी सावंत
बिग बॉस हाउस में राखी सावंत सबका मनोरंजन करती रहती हैं, घर में आने के बाद अभी तक उनकी किसी से गंभीर बहस नहीं हुई है, वह सभी कलाकारों को हंसाने की कोशिश करती रहती है। सभी को लगा था कि राखी की वापसी के बाद बिग बॉस हाउस में तगड़ा घमासान देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके उलट राखी सावंत ने घर के कंटेस्टेंट के साथ-साथ दर्शकों का भी मूड बदल दिया है। दर्शकों को राखी सबसे मजेदार कंटेस्टेंट लग रही है।

घर का माहौल लाइट करने में राखी का अहम रोल
राखी सावंत अपनी अदाओं और बातों से दर्शकों के मनोरंजन का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस के फैंस को राखी सावंत का यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। मंगलवार रात ऑनएयर हुए एपिसोड में भी घर के माहौल को लाइट करने के लिए उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई हैं। शो में फिर से एंट्री करने के बाद निक्की तंबोली के तेवर पहले जैसे ही नजर आ रहे हैं, वह किसी से भी पंगा लेने का मौका नहीं छोड़ रही है।

कश्मीरा की उमर नहीं कमर देखो
मंगलवार को निक्की और कश्मीरा में जमकर लड़ाई हुई। इस बीच नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान निक्की ने कश्मीरा की उम्र को लेकर कुछ कमेंट किया जिसके बाद मामला और गरम हो गया। कश्मीरा ने निक्की को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी कलाकार के उम्र को लेकर कमेंट ना करें। इस बीच निक्की ने भी कश्मीरा को तगड़ा जवाब दिया। निक्की और कश्मीरा की लड़ाई को शांत कराने के लिए बीच में राखी सावंत ने एंट्री ले ली। राखी ने निक्की से मजाक में कहा, 'तू उसकी उमर नहीं कमर देख।'

राखी ने सलमान खान को भी हंसाया
राखी सावंत के इस बात ने बिग बॉस फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर राखी सावंत की तारीफ की है। यूजर्स राखी सावंत के फनी अदा के इस कदर मुरीद हो गए हैं कि वह टीवी पर राखी को ही देखना चाहते हैं। कई बार तो शो के होस्ट सलमान खान भी राखी सावंत की मस्ती मजाक देख अपनी हंसी नहीं रोक पाते। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राखी सावंत के नए अवतार की तारीफ की है।

इस शख्स की मदद से बिग बॉस में आईं राखी
बिग बॉस हाउस में राखी सावंत कैसे पहुंची इसकी कहानी खुद राखी ने शेयर की है। राखी सावंत ने बताया कि उन्हें 'बिग बॉस 14' सोहेल खान की बदौलत मिला है। उन्होंने उनसे मदद मांगी थी। एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया कि, उनके पास काम और पैसे की कमी थी। इसके बाद उन्होंने सोहेल खान को अवसर देने के लिए एक मैसेज भेजा था। मैं इस बार 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने के लिए केवल इसलिए सहमत हुई हूं क्योंकि मेरा करियर पूरी तरह से खराब हो गया है और मुझे एक पुश की जरूरत है। इसी वजह से मैं शो का हिस्सा बनना चाहती हूं, और मुझे उम्मीद है कि बॉलीवुड फिर से मुझ पर विचार करेगा।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस: Rakhi Sawant ने कहा 'पब्लिसिटी' नहीं थी उनकी शादी, बताया कब दुनिया के सामने आएंगे पति रितेश












Click it and Unblock the Notifications