BB14: रुबीना और अभिनव शुक्ला के बीच आईं राखी सावंत, पति से 'तलाक' का ऐलान कर घरवालों को चौंकाया
Bigg Boss 14 News: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत के अदृश्य पति को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा हो रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति (Ritesh) बिग बॉस 14 को ज्वाइन कर सकते हैं, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच राखी सावंत का दिल एक्टर और कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) पर आ गया है। इसके साथ ही राखी सावंत ने अपने पति से तलाक लेने का भी ऐलान कर दिया है। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो वीडियो में राखी, अभिनव से अपना दुख शेयर करते नजर आईं।
Recommended Video

बिग बॉस में राखी सावंत की धूम
टीवी के चर्चित शो बिग बॉस में इन दिनों राखी सावंत ने काफी उधम मचा रखी है। जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) से हालिया लड़ाई के बाद राखी सावंत को सलमान खान का सपोर्ट मिला है, इस बीच बिग बॉस में भी कन्फेशन रूम में बुलाकर उनका हाल जाना। राखी सावंत ने बिग बॉस से बात करते हुए अपील की है कि उनके पति को भी शो में लाया जाए। इस बीच उन्होंने ये भी कहा कि वह दिल ही दिल में अभिनव शुक्ला को पसंद करती हैं। रुबीना (Rubina Dilaik) के साथ वह भी अभिनव का सपोर्ट करेंगी।

पति के बर्ताव से नाराज हैं राखी सावंत
हाल ही में सामने आए बिग बॉस प्रोमों में राखी सावंत अपने पति के बर्ताव को लेकर काफी नाराज दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि अगर उनका पति उनसे तलाक लेना चाहता है तो ले सकता है, ऐसा करने के लिए वह स्वतंत्र है। इस पर गार्डन एरिया में बैठे अभिनव ने पूछा कि ऐसा क्यों कर रही हो, तो राखी ने जवाब दिया कि उनका पति पिछले डेढ़ साल से घर नहीं आया है और अब उसके आने की उम्मीद भी नहीं है।

अभिनव से शेयर की दिल की बात
गार्डन एरिया में रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और सोनाली फोगाट के साथ बैठीं राखी सावंत ने कहा, 'ऐ हमरे पतिदेव, तुमको तलाक देना है तो देदो, हम तुमसे डरते नहीं हैं। इतना सुनते ही अभिनव चौंक कर पूछते हैं ऐसा क्यों? इस पर राखी जवाब देती हैं, अरे ऐसे भी कौन सा आने वाला है, डेढ़ साल हो गया अभी तक नहीं आया। शादी के लिए उसे तीन बार बुलाया मैंने फिर भी नहीं आया। चार बार मेहंदी लगाई, आया ही नहीं। मेरे दिल में घंटी बजी ही नहीं मेरे हस्बैंड के लिए। जब आएगा, तब बजाऊंगी।'
Kya #RakhiSawant kar dengi @ashukla09 se apne pyaar ka izhaar?
Watch #BiggBoss tonight at 10:30 PM.
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 5, 2021
Catch it before TV on @VootSelect.@BeingSalmanKhan #BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BB14 pic.twitter.com/0YUlH7C1Ox
'मैं कहां रिश्ता ढूंढने जाऊं'
प्रोमो वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राखी के आंखों में आंसू भी आ जाते हैं। राखी, अभिनव से कहती हैं, 'मैं कहां रिश्ता ढूंढने जाऊं अभिनव, यहां अकेली हूं मुझे कोई कम्पैनियनशिप चाहिए।' यहां आपने भी गौर किया होगा कि राखी कहती हैं, तीन बार बुलाने पर भी उनके पति शादी के लिए नहीं आए। बिग बॉस हाउस के सदस्यों समेत दर्शक भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि राखी की असल में शादी हुई है या फिर वह दिखावा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत का बना मजाक तो सलमान खान ने पूरे घर को सुनाया, कहा- राखी ने अकेले चलाया पूरा हफ्ता शो
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications