Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक पर टूट पड़े सभी घरवाले, राजकुमार राव के सामने खोली पोल
Bigg Boss 14 Finale Week: बिग बॉस के सीजन 14 के फिनाले को अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है, इस बीच कंटेस्टेंट का मनोबल बढ़ाने के लिए बीबी हाउस में नए-नए मेहमानों की एंट्री हो रही है। सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा गया कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव घरवारों से कुछ टास्क कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राजकुमार कंटेस्टेंट्स से एक दूसरे की कमियों के बारे में भी बात करते हैं जिसके बाद घर में नई बहस छिड़ जाती है।

बीबी हाउस में पहुंचे राजकुमार राव
गौरतलब है कि जैसे-जैसे बिग बॉस 14 का फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बीबी हाउस में घटने वाला घटनाएं और रोमांचक होती जा रही हैं। आज (शुक्रवार) रात दिखाए जाने वाले एपिसोड में दर्शकों और कंटेस्टेंट्स के मनोरंजन के लिए बिग बॉस ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को आमंत्रित किया है। इन दोनों के अलावा बीबी हाउस में आज राजकुमार राव की भी एंट्री होगी।

राजकुमार ने दिया घरवालों को टास्क
वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार को घर में प्रवेश ही रुबीना दिलैक, राखी सावंत, अली गोनी, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली खुशी से उछल पड़ती हैं। इसके बाद राजकुमार सभी को एक टास्क देते हैं जिसमें उन्हें बताना होता है कि किस शख्स की आदत वह पसंद नहीं करते। सबसे पहले रुबीना खड़ी होती हैं और राहुल वैद्य के बारे में बोलना शुरू करती हैं।

रुबीना ने राहुल वैद्य को लिया आड़े हाथ
रुबीना ने कहा, 'हम दोनों के बीच में तनाव का क्या मुद्दा था, आज तक पता नहीं है। ना इसे (राहुल) है और ना मुझे है। जब पता ही नहीं कि वजह क्या है तो दुश्मनी और बैर किस बात का था?' इस पर राहुल वैद्य शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, 'आप मेरी हस्ति क्या पहचानेंगी रुबीना दिलैक, लाखों मशहूर हो गए मुझे बदनाम करते हुए।' राहुल वैद्य के अलावा राखी सावंत भी रुबीना पर निशाना साधती हैं।

रुबीना दिलैक पर टूट पड़े सभी कंटेस्टेंट
राखी सावंत कहती हैं, 'तब तक कोई रुबीना का साथ दे, उसको एकदम पलकों पर रखती है, जैसे ही उसके साथ से हटजाए...बस।' राखी के बाद अली गोनी ने रुबीना की शख्सियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि रुबीना को पता है कि वो गलत हैं फिर भी अपनी बात को साबित करने के लिए किसी भी हद तक बहस कर सकती हैं। इस बीच राहुल पर फिर से हमला बोलते हुए रुबीना कहती हैं, शायद उन्हें मेरी बातें समझ नहीं आती।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने शो छोड़ने के लिए निक्की तंबोली को ऑफर किए 6 लाख रुपए, जानें क्या वो छोड़ देगी बिग बॉस का घर












Click it and Unblock the Notifications