BB14: घर से बेघर हुए राहुल महाजन ने खोले राखी सावंत के कई राज, बताया सबसे चालाक महिला
नई दिल्ली। Bigg Boss News: बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट्स की हरकतें दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। बिग बॉस हाउस में राखी सावंत के आने से घर का माहौल बदला हुआ है, वह मनोरंजन के साथ-साथ अन्य कंटेस्टेंट के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर रही हैं। पिछले वीकेंड के वार में कम वोटों के चलते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल के मुताबिक राखी सावंत भोली-भाली नहीं है, वो दूसरों को रुला सकती हैं।

राहुल महाजन ने राखी को लेकर किया बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि यह दूसरा मौका है जब राखी सावंत बिग बॉस हाउस (Big Boss House) में कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची हैं। इससे पहले वह बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आ चुकी हैं। सीजन-1 की राखी सावंत से सीजन-14 की राखी सावंत काफी बदली-बदली नजर आ रही है। इस बार राखी सावंत को खुद सलमान खान ने सॉफ्ट टारगेट बताया है। उधर, घर में भी राखी सावंत का तांडव इस बार नहीं दिखा है, वह कई बार शो में रोती हुई नजर आई हैं।

मुख्यमंत्री को भी डरा दे ऐसी है राखी सावंत
राखी सावंत के इस नए रूप को राहुल महाजन ने छलावा बताया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राहुल महाजन ने कहा, राखी जो दिखा रही हैं वह वैसी नहीं हैं। राखी सावंत को शो में एक पीड़ित के रूप में दिखाया जा रहा है, लेकिव वह पीड़ित नहीं हो सकतीं। राखी सावंत वो है जो मुख्यमंत्री या सबसे शक्तिशाली व्यक्ति को भी अपना शिकार बना ले या उसे डरा दे। वह कुछ भी हो सकती हैं लेकिन पीड़ित कभी नहीं हो सकतीं। उसने शो में सारी हदें पार कर दीं और इसीलिए मैं कभी भी शो में उसके साथ नहीं जाना चाहता।

राखी की हरकतों को कैमरे पर नहीं दिखाया जाता
राहुल गांधी ने कहा, 'बिग बॉस हाउस के अंदर राखी सावंत ने कुछ ऐसी हरकतें की हैं जिसे नेशनल टीवी पर नहीं दिखाया गया, हालांकि निक्की-जैस्मिन ने जो किया उसे बाहर भी दिखाया गया।' एक लड़ाई का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, एक बार निक्की ने राखी को बर्तन धोने के लिए कहा था, लेकिन राखी ने अपना कर्तव्य नहीं निभाया। मैं उस समय कप्तान था और उसके कारण बहुत बड़ी समस्या और लड़ाई पैदा हो गई थी। लेकिन जैस्मिन चुपचाप चली गई और बिना कोई हुलिया बनाए सभी बर्तनों को धोया और रोने लगी।

बहुत चालाक हैं राखी सावंत
राहुल महाजन ने बताया, 'जैस्मिन ने बर्तन को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला और यह टीवी पर नहीं दिखाया गया। बर्तन धोने का काम राखी का था लेकिन उसने नहीं किया। मैं इतना खुश हो गया कि कप्तान के तौर पर पुरस्कार के रूप में उसे (जैस्मिन) नूडल्स दिया।' राहुल महाजन ने आगे कहा, राखी कभी भी सॉफ्ट टारगेट नहीं हो सकती। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि एंकर ने क्या कहा या चैनल ने कहा लेकिन राखी कभी भी निशाना नहीं बन सकती हैं, बल्कि दूसरे घरवाले उनके निशाने पर हो सकते हैं। वह कमजोर व्यक्ति नहीं है। वह भोली-भाली नहीं है और बहुत चालाक महिला है।

राखी सावंत मेरी दोस्त नहीं हैं- राहुल
शो में अक्सर देखा गया है कि राखी सावंत ने राहुल महाजन को अपना दोस्त बताया है। राखी सावंत की इस बात से कई बार राहुल इनकार कर चुके हैं। अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, कॉमेडी सर्कस की शूटिंग के दौरान राखी और मैं एक-दूसरे से मिले थे। अलग-अलग टीमें थीं और कपिल शर्मा भी इसका हिस्सा थे। हम विपरीत टीमों में थे। हमने 8-10 दिनों तक उस प्रोजेक्ट पर काम किया, यही समय है जब मैं उससे मिला। हमने शायद दो बार एक-दूसरे से बात की, लेकिन मैं उससे बाहर की दुनिया में कभी नहीं मिला या ना ही हमने साथ में कोई दूसरा किया।
यह भी पढ़ें: BB14: रुबीना और अभिनव शुक्ला के बीच आईं राखी सावंत, पति से 'तलाक' का ऐलान कर घरवालों को चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications