Bigg Boss 14: एजाज खान संग रिश्ते पर पवित्रा पुनिया ने कहा- हम जल्द देंगे अच्छी खबर

Bigg Boss season 14 Updates: टीवी के फेमस और चर्चित शो बिग बॉस के पिछले कई सीजन में दर्शकों को नए रिश्ते बनते दिखे। बिग बॉस का शायद ही कोई ऐसा सीजन होगा जिसमें प्यार का एंगल देखने को ना मिला है, ऐसा ही कुछ सीजन 14 में भी देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 14 में जहां दर्शकों को जैस्मिन भसीन (jasmin bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) के बीच गहरा प्यार देखने को मिला वहीं, तन्हाई की जिंदगी जीने वाले एक्टर एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) भी शो के दौरान एक दूसरे के करीब आए।

पवित्रा और एजाज खान करने वाले हैं शादी?

पवित्रा और एजाज खान करने वाले हैं शादी?

कम वोटों के चलते बिग बॉस शो से बाहर हो चुकीं पवित्रा पुनिया ने हाल ही में अपनी और एजाज खान के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। फैमली स्पेशल एपिसोड के दौरान कुछ समय के लिए बिग बॉस हाउस में गई पवित्रा से मिलने के बाद एजाज खान ने उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की। पवित्रा ने भी एजाज के प्रपोजल के स्वीकार करते हुए उन्हें एक किस दिया था। अब दोनों जल्द ही अपनी दोस्ती को नया नाम देने वाले हैं।

जल्द ही फैंस को देंगे अच्छी खबर

जल्द ही फैंस को देंगे अच्छी खबर

बिग बॉस से एजाज खान ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली है, उनके फैंस जल्द ही एजाज के घर में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बीबी हाउस से एजाज और पवित्रा दोनों बाहर निकल चुके हैं, ऐसे में रीयल लाइफ में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर काफी सारे हिंट दिए हैं। एक इंटरव्यू पवित्रा पुनिया ने कहा कि वह और एजाज खान जल्द ही फैंस को अच्छी खबर देने वाले हैं।

हमारी फीलिंग्स सच्ची हैं: पवित्रा

हमारी फीलिंग्स सच्ची हैं: पवित्रा

पवित्रा ने कहा, 'एक दूसरे के लिए हमारी फीलिंग्स वास्तविक हैं, जो भी है हमारे बीच वह सच है। आपको नेशनल टीवी पर अपना प्यार इजहार करना है तो इसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है, जब हम दोनों टीवी शो में थे तो उस दौरान हमारे बीच कुछ भी फेक नहीं था। मेरे दोस्तों ने भी हमारे रिश्ते को लेकर सवाल किया लेकिन मैं आपको बता दूं कि कोई भी फुटेज के लिए इतना कुछ नहीं करेगा।'

पब्लिसिटी के लिए कुछ नहीं किया

पब्लिसिटी के लिए कुछ नहीं किया

पवित्रा आगे कहती हैं, अपनी पब्लिसिटी के लिए कोई भी नेशनल टीवी पर अपनी छवि खराब नहीं करेगा, हमें अपने रिश्ते पर काफी यकीन है और हम इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाएंगे। जब हम कुछ महीने के लिए एक दूसरे से अलग हुए तो हमें एहसास हुआ। दूर रहने के बाद भी हमारी फीलिंग्स में कोई चेंज नहीं आया, बीबी हाउस में हम एक दूसरे की देखभाल करते थे लेकिन अलग रहने से यह साफ हो गया कि यह प्यार है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss: बाथरूम जब्त होने के बाद गार्डन में नहाने लगीं राखी सावंत, राहुल और अली गोनी ने किया ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+