Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने पैंट के अंदर छिपाया मास्क तो सलमान बोले- 'आप कितना गिरना चाहती हैं'
नई दिल्ली। टेलीविजन शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss) में वीकेंड का वार सभी कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल लेकर आता है। इस एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर और शो होस्ट सलमान खान किसी ना किसी की क्लास जरूर लगाते हैं। आज (रविवार) टेलिकास्ट होने वाले इस एपिसोड में सलमान खान, निक्की तंबोली, पवित्रा पुनिया और जान कुमार सानू को उनकी हरकतों लेकर लताड़ लगाने वाले हैं। बता दें कि इस सप्ताह एक टास्क के दौरान मास्क पैंट में रखने को लेकर सबसे ज्यादा क्लास निक्की तंबोली की लगने वाली है।

मास्क पैंट में रखने पर फूटा सलमान का गुस्सा
बिग बॉस 14' के आज यानी रविवार (08 नवंबर) को आने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान, निक्की से पूछने वाले हैं कि उन्होंने मास्क कहां छिपाया था? इस एपिसोड का एक प्रोमों सामने आया है जिसमें सलमान खान निक्की से कई सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस दौरान निक्की ने कोई जवाब नहीं दिया। तभी सलमान ने कहा, बोलने में शर्म आ रही है और करने में नहीं। इस बीच जब सलमान ने जोर देकर पूछा तो निक्की ने कहा, उन्होंने वही किया जो उन्हें करना चाहिए था।

निक्की तंबोली की लगी क्लास
प्रोमों में देखा जा सकता है कि निक्की तंबोली का जवाब सुनकर सलमान खान और भड़क जाते हैं। निक्की के जवाब के बाद शॉक होते हुए सलमान ने कहा, तुमने वो किया जो तुम्हें करना चाहिए था? यह बहुत शॉकिंग है, अगर राहुल वैद्द ऐसा करता तो तुम्हारा क्या रिएक्शन होता? सलमान ने आगे कहते हैं, निक्की आप कितना गिरना चाहती हैं यह आपके हाथ में है। यह बहुत ही शेमफुल (शर्मनाक) है। निक्की को उनकी गलती का एहसास दिलाते सलमान खान का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पवित्रा की भी लगेगी क्लास
निक्की के अलावा सलमान आज वीकेंड का वार मे पवित्रा की भी क्लास लगाने वाले हैं। एजाज खान को कोहनी मारने और गाली देने को लेकर सलमान ने पवित्रा से कई तीखे सवाल किए। सलमान, पवित्रा से पूछते हैं, आपने एजाज को गाली दी और कोहनी मारी? इसके जवाब में पवित्रा ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। वायरल प्रोमों में देखा जा सकता है कि सलमान ने पवित्रा का एक वीडियो दिखाया जिसमें वह एजाज को गाली देती हैं। सलमान ने पूछा, ये गुस्सा था या एक्टिंग?

जान कुमार सानू पर फूटे सलमान
अपना वीडियो देख पवित्रा नजरें छिपा लेती हैं और सलमान से सॉरी कहती हैं। इसके बाद सलमान ने पवित्रा से कहा, आप बार-बार सॉरी बोलती हो और फिर वही चीजें फिर करती हो। वहीं, जान कुमार सानू की गलती पर भी सलमान ने उन्हें खूब सुनाया। सलमान ने कहा, आप एक स्वीट ब्वॉय से गाली देने वाले लड़के कैसे बन गए। टीवी पर आपका ये बर्ताव आपको बदतमीज दिखा रहा है। इससे दूसरे के व्यक्तित्व पर असल नहीं पड़ने वाला, इमेज सिर्फ आपकी ही खराब हो रही है। बता दें कि लड़ाई के बीच जान ने एजाज को गाली दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications