Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला ने बिग बॉस के घर में सेलिब्रेट किया करवाचौथ, जानें दोनों क्यों हो गए इमोशनल
Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला ने
मुंबई। बिग बॉस 14 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा और भी रोमांचक होता जा रहा है। हर दिन सेलिब्रेटीज के बीच हो रही तकरार के बीच आपको आने वाले एपिसोड में बिग बॉस के घर में कन्टेस्टेंट रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बिग बॉस के घर में करवा चौथ सेलिब्रेट करते नजर आएंगे, लेकिन इस करवा चौथ सेलिब्रेशन में जानिए ऐसा क्या होगा जब रुबीना दिलैक इमोशनल हो जाएगी।

रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला ने सेलिब्रेट किया करवा चौथ
दरअसल बिग बॉस का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें बिग बॉस के घर में रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला के लिए करवाचौथ का ब्रत रखा। कलर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस का जो नया प्रोमो शेयर किया उसमें रुबीना और अभिनव करवा चौथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में रुबीना और अभिनव का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब भा रहा है।

जानिए क्यों इमोशनल हो गया ये जोड़ा
वीडियो में दिखाते है कि अभिनव शुक्ला रुबीना से पूछते हैं क्या तुमने व्रत रखा है जिस पर रुबीना पति अभिनव से बताती है कि उन्होंने अभिवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है और वह चांद देखने के बाद ही कुछ खाएंगी। जिस पर अभिनव उनसे कहते हैं एक बार सुबह तो कुछ खा लेना था।जिसके जवाब में इस रुबीना कहती हैं, 'नहीं खाते हैं और आगे इमोशनल होकर कहती हैं। एनिथिंग फॉर यू माय लव।' जिसके बाद दोनों ही खूब इमोशनल हो जाते है और एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं।

रुबीना ने मांग में सिंदूर भर मनाया करवाचौथ
बिग बॉस की तरफ से रुबीना को करवा चौथ पूजा का सारा सामान भेजते हैं जिसे देखकर रुबीना खुशी से नाच उठती हैं। वीडियो में रुबीना, अभिनव के लिए कहती हैं, 'आप मेरी शक्ति हैं, मैं चल भी और जी भी तब तक सकती हूं जब तक आप हैं।' शो के बाकी कंटेस्टेंट् दिए को पेंट करते हैं और पूजा की अन्य तैयारियों में मदद करते हैं। रुबीना मांग में सिंदूर और ट्रेडिशनल ड्रेस पहन कर करवा चौथ पूजा के लिए होती हैं।
#BiggBoss14 ke ghar mein aaj @RubiDilaik aur @ashukla09 manayenge Karwa Chauth ka tyohaar! ❤️
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.Catch #BiggBoss before TV on @VootSelect@BeingSalmanKhan #BiggBoss2020 #BB14 pic.twitter.com/OAxIalWQ0j
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 5, 2020
जुलाई 2018 में दोनों ने की थी शादी
वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं अभिनव, रुबीना से पूछते हैं कि कभी सोचा था बिग बॉस के घर में करेंगे ये सब। अभिनव शुक्ला, रुबीना को पानी और कुछ खिलाकर उनका व्रत तोड़ते हैं। रुबीना भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए पति अभिनव के पैर छूती हैं। अभिनव और रुबीना ने तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जुलाई 2018 में शादी की थी। इसके बाद बिग बॉस के घर में दोनों प्रतिभागी हैं।Bigg












Click it and Unblock the Notifications