Bigg Boss 14: कविता कौशिक ने सलमान खान पर उठाए सवाल, कहा- वो मेरी सुनने को ही राजी नहीं

Bigg Boss 14: कविता कौशिक ने सलमान खान पर उठाए सवाल, कहा- वो मेरी सुनने को ही राजी नहीं

नई दिल्ली। वाइल्ड कार्ड एंट्री से टीवी शो बिग बॉस में पहुंची कविता कौशिश ने होस्ट सलमान खान के रवैये पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार के शो में कविता रुबीना दिलैक से सलमान को लेकर बात करते सुनी गईं। कविता कौशिक हाल ही में अपने और एजाज के बीच हुए झगड़े को लेकर कह रही हैं कि सलमान खान एजाज खान का ही पक्ष हर बार लेते हैं और उनकी बात तक नहीं सुनते हैं।

मैं भांप गई हूं कि मैं कैसी दिख रही हूं

मैं भांप गई हूं कि मैं कैसी दिख रही हूं

मंगलवार को कविता ने रुबीना से कहा, सलमान सर पूरा 24 घंटा थोड़ी देखते हैं। वो भी तो वो ही देखते है जो एपिसोड में आ गया है। और वो अपना फैसला उसी पर बनाते हैं। मैं एक एक एक्सप्रेशन और एक एक लाइन जो वो बोलते हैं, उससे भांप गई हूं कि मैं कैसी दिख रही हूं। यहां सिर्फ मेरी नेगेटिव साइड दिखाई जा रही है। कोई उन्हें नहीं समझता, सलमान खान भी नहीं।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Salman ने Devoleena-Rashmi पर किया तंज, भड़की एक्ट्रेस | वनइंडिया हिंदी
     मुझे लगता था कि सलमान खान सर समझेंगे

    मुझे लगता था कि सलमान खान सर समझेंगे

    कविता आगे कहती हैं, मैं ये सोच के आई थी कि कोई समझे या ना समझे लेकिन सलमान सर जरूरत समझेंगे। मैंने देखा कि उन्हें मेरी बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है तो फिर किसके लिए। क्या ये गेम फेयर है? अब दिन पर दिन बुरा नहीं दिखना है लेकिन क्या मुझे कोई मौका मिलता है कि मैं अपना पक्ष रखूं। सलमान सर के सामने रखती हूं लेकिन वो समझते नहीं। वो तो एजाज को ही बोलते हैं कि आप बहुत अच्छा जा रहे हैं। ऐसे में मैं किसको बोलूं?

    कविता लगातार शो में चर्चा में

    कविता लगातार शो में चर्चा में

    टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक की जब से 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री हुई है, वो लगातार चर्चा में हैं। पहली बार वह अपने झगड़ों को लेकर घर से निकल भी चुकीं लेकिन उन्हें दोबारा मौका दिया गया है। एजाज के साथ झगड़े को लेकर वो लगातार चर्चा में हैं। एजाज से लड़ते हुए तो उन्होंने ये भी कह दिया कि उन्हें इस शो में नहीं रहना है, उन्हें ट्रॉफी नहीं चाहिए।

    ये भी पढ़ें- बिना हेलमेट बुलेट लेकर निकली अभिनेत्री का कट गया चालान, फिर फोटो शेयर कर खीज उतारती दिखीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+