Bigg Boss 14: ट्रोल्स बोला-आपने सारी इज्जत खो दी, कविता कौशिक बोलीं- ‘तेल लेने जाए ऐसी रेस्पेक्ट'
नई दिल्ली। टीवी की दबंग अदाकारा कविता कौशिक (Kavita Kaushik) बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में दो बार आईं लेकिन वो दोनों बार ही थोड़े समय के लिए घर में रह पाईं। एक बार तो वो कम वोट मिलने की वजह से एलिमिनेट हो गईं। दूसरी बार वो घर से खुद ही निकल गईं। बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ झगड़ना होने के बाद कविता ने अपनी मर्जी से शो छोड़ दिया था। दूसरी बार खुद की मर्जी से बाहर निकली कविता कौशिश को उस समय ट्रोल किया गया था। अभी भी लोग उनके शो छोड़ने को लेकर सवाल कर रहे हैं।

ट्रोल्स के तंज पर कविता कौशिक का मुंहतोड़ जवाब
सरवार बाबू नाम के एक यूज़र ने कविता को टैग करते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। यूज़र ने लिखा, बिग बॉस तुम्हारे लिए नहीं है... तुम अपनी रेस्पेक्ट खो चुकी हो'। यूज़र के इस ट्वीट पर कविता भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने भी फटाक से यूज़र के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा, क्यों भाई झूठा अफेयर चलाया कोई? अपनी शादी के राज खोले? या फुटेज और विक्टिम कार्ड खेलने के लिए नकली आंसू बहाए? अगर इन बातों से रेस्पेक्ट मिलती है तो तेल लेने जाए ऐसी इज्ज़त।वहीं एक फैन ने पूछा- लेकिन 2 करोड़ दिया क्या? इस के जवाब पर उन्होंने कहा- Shhhhh।

रुबीना से झगड़े के बाद खुद बेघर हो गई थीं रुबीना
कविता के फैंस ने ट्विटर पर उनसे पूछा है कि 'आपको शो नहीं छोड़ना चाहिए था। और अगर छोड़ना ही था तो रुबीना का मुंह तोड़कर निकलतीं। आपने तो सिर्फ अपना ही नुकसान किया चौटाला मैडम।' कविता कौशिक ने फैन की इस बात का जवाब देते हुए लिखा, 'मैं नफरत और गलतफहमी वाले घर हमेशा ही छोड़ना चाहूंगी, चाहे कितना भी नुकसान हो। मुंह तोड़ना मुश्किल बात नहीं होती लेकिन चीजों को वक्त और कर्म के हवाले कर देना ही सही रहा है।'

कविता कौशिक ने दिया जवाब
वहीं कविता कौशिक के एक और फैन ने ट्वीट कर पूछा, 'वैसे एक सवाल है क्या खुद से शो से निकलना बेघर माना गया ? या बिग बॉस ने खुद गेट खोले तो आपने मास्टर स्ट्रॉक मार दिया।'कविता कौशिक ने फैंस की इस बात का जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'वह गेट तो उस दिन खुद स्वयं महादेव ने खुलवा दिए था दोस्त, बाकि सब तो कंटेंट दर्शकों को ग्रहण करने के लिए सामग्री है। मैं घर से बाहर जाने के लिए काफी बेकरार थी और वहां रहना नहीं चाहती थी। हर कोई इसको नहीं समझ सकता।'

Kavita Kaushik से फैन ने पूछा, ‘आपने शो से बाहर जाने के लिए 2 करोड़ रुपये दिए?
बता दें कि शो में एक दिन रुबीना और कविता के बीच लड़ाई हुई। दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई थी। इसके बाद घर का दरवाजा खुला और कविता कौशिक घर से बाहर निकल गईं। उन्होंने अपने तल्ख अंदाज में रुबीना दिलैक से लेकर जैस्मिन भसीन तक, तमाम कंटेस्टेंट पर निशाना साधा है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद कविता और रुबिना के हसबैंड के बीच की दोस्ती को लेकर जो बवाल हुआ जिसे उन्होंने बिग बॉस के सेट पर आकर सुलझाया।












Click it and Unblock the Notifications