Bigg Boss 14: एजाज खान की हुई भावुक विदाई, विकास गुप्ता के साथ इस एक्ट्रेस की हुई घर में एंट्री

Eijaz Khan out of Bigg Boss 14: TV एक्टर एजाज खान के फैंस को आज बड़ा झटका लगने वाला है, बिग बॉस 14 में घर में सबसे पहले एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट एजाज खान (Eijaz Khan) की आज (18 जनवरी) शो से भावुक विदाई हो जाएगी। एजाज खान के घर से बाहर निकलते ही शो में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की प्रतिभागी के तौर पर एंट्री होने वाली है। इसके साथ ही शो से स्वास्थ्य कारणों के चलते बाहर हुए विकास गुप्ता (Vikas Gupta) भी वापस लौट आएंगे। सोशल मीडिया पर विकास गुप्ता और देवोलीना की साथ में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

एजाज खान के फैंस को बड़ा झटका

एजाज खान के फैंस को बड़ा झटका

गौरतलब है कि टीवी की दुनिया में हमेशा धमाल मचाने वाला सीरियल 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) इन दिनों एजाज खान को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। सोमवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में बीबी हाउस में 106 दिन बिताने के बाद एजाज खान की नम आंखों से विदाई दी जाएगी। शो के मशहूर कंटेस्टेंट के शॉकिंग एग्जिट से सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि घर के अन्य सदस्य भी दंग रह गए।

106 दिन बाद घर से बेघर हुए एजाज खान

106 दिन बाद घर से बेघर हुए एजाज खान

हाल ही में सामने आए प्रोमों में अर्शी खान (Arshi Khan) और अली गोनी (Aly Goni) फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस, एजाज खान को एक कमरे में बुलाते हैं। इस दौरान बिग बॉस ने कहा, 'एजाज खान जो इस सीजन में घर में प्रवेश करने वाले सबसे पहले सदस्य बने और उसके साथ पूरे 106 दिन उन्होंने इस घर में बिताए...लेकिन आज उन्हें ये शो यही पर छोड़कर जाना होगा।'

फूट-फूटकर रोए अली और अर्शी खान

फूट-फूटकर रोए अली और अर्शी खान

बिग बॉस हाउस से बेघर होने की खबर सुनकर एजाज खान भी भावुक हो जाते हैं और हॉल में बैठे अन्य सदस्य भी चौंक जाते हैं। इस बीच एजाज के जाने की खबर सुनकर अर्शी खान और अली गोनी फूट-फूटकर रोने लगते हैं। बता दें कि एजाज खान उन केंटेस्टेंट में से एक रहे हैं जिन्होंने शो में पहले सप्ताह से ही अपनी जगह बनाई हुई थी। अब तक वह एक बार भी बिग बॉस हाउस से बाहर नहीं गए।

देवोलीना संग विकास गुप्ता की एंट्री

देवोलीना संग विकास गुप्ता की एंट्री

इस बीच एजाज के जाने के बाद घर में नए कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री (Devoleena Bhattacharjee entry in Bigg Boss 14) हो चुकी है। उनके साथ ही विकास गुप्ता तीसरी बार घर में प्रवेश करेंगे। बिग बॉस के प्रशंसकों ने वूट सिलेक्ट पर 24 घंटे पहले प्रसारित होने वाले शो के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें विकास और देवोलीना घर के अंदर एक साथ देखे जा सकते हैं। देवोलीना के घर में आने से ये शो क्या नया मोड़ लेगा ये तो अब आने वाला समय ही बताएगा।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत के डबल मीनिंग कमेंट पर भड़के सलमान खान, कहा- आपने अश्लीलता की सारी हदें पार की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+