राहुल वैद्य से ब्रेकअप पर दिशा परमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना फैसला खुद ले सकती हूं, जिनके खुद के घर शीशे के हो...'
राहुल वैद्य से ब्रेकअप पर दिशा परमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना फैसला खुद ले सकती हूं, जिनके खुद के घर शीशे हो...'
मुंबई: Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के घर से राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) को प्रपोज किया था। जिसका जवाब बिग बॉस के घर में अभीतक आया नहीं है। इसी बीच दिशा परमार से राहुल वैद्य से ब्रेकअप को लेकर ट्विटर पर कई यूजर्स टैग कर रहे हैं। दिशा को ट्विटर पर शुक्रवार (04 दिसंबर) के एपिसोड के बाद ज्यादा ट्रोल किया गया। शुक्रवार को दिखाए गए एपिसोड में राहुल वैद्य ने फिनाले टास्क के दौरान रुबीना दिलैक को असली वाला नागिन बताया था। इसके बाद रुबीना ने जवाब देते हुए राहुल को पुरुषवादी सोच वाला बताया था। इसी के बाद से दिशा को रुबीना के फैन्स ने ट्वीट में टैग करना शुरू कर दिया और पूछने लगे कि क्या वो राहुल वैद्य से ब्रेकअप कर चुकी हैं?
Recommended Video

दिशा ने इसके बाद ट्रोलर्स को ट्वीट करते हुए जवाब दिया। दिशा ने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छी कहावत है, जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। आप सभी ''शुभचिंतकों'' को मैं कहना चाहती हूं कि मैं अपने फैसले खुद ले सकती हूं। आप अपने सुझाव अपने पास ही रखें।'
हालांकि दिशा ने हाल ही में ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने अपना जवाब भेज दिया है। लेकिन बिग बॉस के शो में अभीतक जवाब को दिखाया नहीं गया है। राहुल वैद्य ने पिछले महीने नवंबर में दिशा परमार को प्रपोज किया था। राहुल ने शो में दिशा को प्रपोज करते हुए बताया है कि दिशा का आज जन्मदिन है। दिशा ने आधिकारिक तौर पर राहुल के प्रपोजल का जवाब नहीं दिया है, जिसकी वजह से फैन्स को लग रहा है कि उन दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
राहुल वैद्य रविवार (05 दिसंबर) को घर से बेघर हो जाएंगे। बिग बॉस 14 के चार फाइनलिस्ट अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, एजाज खान और जैस्मीन भसीन होंगी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications