Bigg Boss 14: अली गोनी के घर आई नन्ही परी, जैस्मिन भसीन देंगी ये खुशखबरी?

Bigg Boss 14 News: बिग बॉस के चर्चित कंटेस्टेंट अली गोनी के लिए एक गुड न्यूज है। अली गोनी (Aly Goni) एक बार फिर मामा बन गए हैं, उनकी बहन इल्हाम गोनी (Ilham Goni) ने 31 जनवरी 2021 के दिन एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि बिग बॉस हाउस (Bigg Boss 14) में रह रहे अली गोनी इस खुशखबरी से अंजान हैं लेकिन शो की एक्स केंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन ने अली के मामा बनने पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने कहा कि जब अली को यह खबर मिलेगी तो वह खुशी से पागल हो जाएंगे।

अली गोनी की बहन फिर बनीं मां

अली गोनी की बहन फिर बनीं मां

बता दें कि अली गोनी की बहन इल्हाम गोनी के पहले से ही तीन बच्चे हैं जिनके नाम- दरैन, इबादत और इब्राहिम है। रविवार रात इल्हाम ने एक बेटी को जन्म दिया है। आपको याद दिला दें कि महीने की शुरुआत में बिग बॉस के फैमली वीक के दौरान अली और इल्हाम की वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उस दौरान इल्हाम गर्भवती थीं और अली गोनी ने उनका हाल पूछा था। अली गोनी के घर में नया मेहमाने आने से परिवार में खुशी का महौल है।

जैस्मिन भसीन ने दिया ऐसा रिएक्शन

जैस्मिन भसीन ने दिया ऐसा रिएक्शन

फिलहाल अली गोनी फिर से मामा बनने की खबर से अनजान हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बिग बॉस जल्दी ही उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। अली गोनी के मामा बनने पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी खुशी जाहिर की है। एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं इस खबर से बहुत खुश और एक्साइटेड हूं, अली भी इस खबर के सुनते ही बहुत एक्ससाइटेड हो जाएंगे। मैं इल्हाम और उनके बच्चे से मिलने के बकरार हो रही हूं।'

जैस्मिन बोलीं- अली आएं तो मिलने जाऊंगी

जैस्मिन बोलीं- अली आएं तो मिलने जाऊंगी

जैस्मिन ने आगे कहा, 'मैं इल्हाम और उनके बच्चों के काफी करीब हूं, नए बच्चे की खुशखबरी सुनने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रही थी। जैसे ही अली घर से बाहर आते हैं हम इल्हाम और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने जरूर जाएंगे।' जैस्मिन के साथ इस खबर पर अली गोनी मां ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मां और बच्ची दोनों स्वस्थ्य है, हम बहुत खुश हैं, लेकिन अली अपने भांजे और भांजी से काफी करीब हैं। ऐसे में उनकी कमी खल रही है। '

अली गोनी को खुशखबरी देने का इंतजार

अली गोनी को खुशखबरी देने का इंतजार

अली की मां ने आगे कहा, पूरा परिवार अली को यह खुशखबरी देने के लिए काफी बेकरार है, हम उसे अपनी भांजी से मिलते हुए देखना चाहते हैं। वे बिग बॉस में बेहद ही अच्छा खेल रहे हैं और हमारा आशीर्वाद उनके साथ है। बता दें कि बिग बॉस हाउस में दर्शकों को अली और जैस्मिन की जोड़ी खूब पसंद आई थी, इस बीच जैस्मिन के घर से बेहर होते ही अली को उनकी कमी खलने लगी है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट ने बताया- अली को लेकर क्या कहती हैं उनकी बेटी और परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+