Bigg Boss विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने धरा 'शर्टलेस' अवतार, वायरल हुआ स्विमिंग पूल का Video

मुंबई। 'कलर्स' के लोकप्रिय शो 'बालिका-वधु' में शिव का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सिद्धार्थ 'शर्टलेस' अवतार में स्विमिंग पुल में चिल करते नजर आ रहे हैं। स्लो-मोशन में शूट हुए इस वीडियो को सिद्धार्थ ने खुद ही अपने इंस्ट्रा अकाउंट पर शेयर किया था। सिद्धार्थ की हॉटनेस देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने धरा 'शर्टलेस' अवतार

सिद्धार्थ शुक्ला ने धरा 'शर्टलेस' अवतार

लोगों ने उनके लिए काफी अच्छे-अच्छे कमेंट किए हैं, तो किसी ने उनकी तुलना सलमान खान से कर डाली है। वीडियो में वो 'शर्टलेस' होकर पूल में कूदते दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर सिद्धार्थ इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का Video देखकर फैंस खुश

सिद्धार्थ शुक्ला का Video देखकर फैंस खुश

मालूम हो कि इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला अपने और शहनाज गिल के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चित हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों को हर इवेंट, पार्टी और फंक्शन में स्पॉट किया जाता है।

(यहां देखें: सिद्धार्थ का shirtless video)

 SidNaaz के रिलेशनशिप के चर्चे

SidNaaz के रिलेशनशिप के चर्चे

हाल ही में दोनों की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, दरअसल दोनों की एक तस्वीर एक वायरल हुई थी, जिसमें शहनाज की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र था। सिद्धार्थ तस्वीर में शहनाज संग सेल्फी लेते दिख रहे थे। जिसके बाद ट्विटर पर ये चर्चा गर्म हो गई थी कि सिद्धार्थ-शहनाज ने शादी कर ली है लेकिन सच तो ये है कि ये दोनों के किसी फैन की शरारत थी। आपको बता दें कि SidNaaz का हाल ही में एक गाना 'शोना शोना' रिलीज हुआ था, जिसे यूट्यूब 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

छोटे पर्दे का बड़ा नाम है सिद्धार्थ शुक्ला

छोटे पर्दे का बड़ा नाम है सिद्धार्थ शुक्ला

गौरतलब है कि 10 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में 'बाबुल का आंगन ना' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी 'बालिका वधु' से ,इसके बाद वो 'लव यू जिंदगी' और 'दिल से दिल तक' शो में नजर आए। वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा'. फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में अपने जलवे बिखेर हो चुके हैं। वो साल 2014 में ' हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में सपोर्टिग हीरो के रूप में भी नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+