सलमान की फटकार के बाद शहनाज के पिता का आया बयान, सिद्धार्थ शुक्ला और चैनल पर लगाया आरोप
मुंबई। बिग बॉस का सीजन 13 इन दिनों शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को लेकर सुर्खियों में है। दोनों के बीच कभी प्यार देखने को मिलता है तो कभी लड़ाई। हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को चेतावनी दी साथ ही शहनाज को काफी फटकार भी लगाई। सलमान ने सिद्धार्थ से कहा, 'शहनाज तुमसे प्यार करती है इसलिए तुम्हें संभलकर रहने की जरूरत है। उसके लिए घर से बाहर आने के बाद काफी मुश्किल हो जाएगा।'

कलर्स चैनल पर सवाल खड़े किए
हालांकि शहनाज सलमान की ये बातें नहीं सुन पाईं क्योंकि वो गुस्से में घर के बाहर बैठी थीं। सलमान ने ये भी कहा कि ये बात शहनाज को कोई नहीं बताएगा। इन सबको लेकर अब शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख का बयान आया है। उन्होंने अपनी बेटी और सिद्धार्थ की दोस्ती पर नाराजगी जताई है। साथ ही कलर्स चैनल पर भी सवाल खड़े किए हैं।

'सिद्धार्थ को जिताना चाहता है चैनल'
संतोख ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बातचीत में कहा, 'कलर्स सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस जिताना चाहता है क्योंकि वो उनके लिए विशेष है।' उन्होंने कहा अगर यहां कोई भेदभाव नहीं है तो उनकी बेटी शहनाज शो जीतेगी। इससे पहले संतोख ने सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती को लेकर कहा था कि वो साथ में अच्छे लगते हैं। अगर बाहर निकलकर दोनों की शादी भी हुई तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

'सिद्धार्थ और शहनाज में से एक हो सकता है विजेता'
संतोख ने कहा, वैसे तो शो का विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी बेटी शहनाज में से कोई एक हो सकता है। लेकिन उन्हें विश्वास है कि कलर्स बाकी लोगों के मुकाबले केवल सिद्धार्थ को ही जिताना चाहता है। संतोख अब शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती से ज्यादा खुश नहीं हैं। बता दें कि संतोख, सिद्धार्थ को कलर्स के लिए विशेष इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 7', 'बालिका वधू', 'दिल से दिल तक' और अब 'बिग बॉस 13' जैसे कई शोज किए हैं। साथ ही सिद्धार्थ 'खतरों के खिलाड़ी 7' जीत भी चुके हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications