Bigg Boss 13: शो हारकर भी आसिम को मिली बड़ी जीत, शाहरूख की बेटी के साथ जल्द आएंगे नजर!
Bigg Boss 13:रियल विनर बने आसिम, शाहरूख की बेटी के साथ जल्द आएंगे नजर!
मुंबई। Bigg Boss 13 में विनर के खिताब से एक कदम दूर रहे आसिम रिजाय के फैंस उनके फिनाले न जीतने से निराश हैं। आसिम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बता से लगाया जा सकता है कि सिद्धार्थ शुक्ला के बिग बॉस 13 जीतने को लेकर लोगों में नाराजगी दिखा। लोगों ने सिद्धार्थ को फिक्स्ड विनर बताया दिया। बिग बॉस के मेकर्स को ट्रोल किया। आम से लेकर टीवी के सितारों ने भी आसिम रिजाय के न जीतने पर अफसोस जताया। वहीं अब आसिम के फैंस के लिए खुशी की खबर ये आ रही है कि जल्द ही आसिम बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

आसिम सुहाना खान संग करेंगे डेब्यू?
लोगों ने बिग बॉस हाउस में आसिम रियाज को खूब पसंद किया। आसिम रियाज के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड की खबरें देने वाले मिस्टर खबरी की मानें तो आसिम रियाज जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। मिस्टर खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक करण जौहर स्टूटेंड ऑफ द ईयर के लिए शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान को लॉच करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ आसिम रियाज नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि वनइंडिया नहीं करता है। मिस्टर खबरी ने अपने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ये जानकारी साझा की है।

Bigg Boss 13 के रनरअप बने आसिम
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला कभी दोस्त दिखे तो कभी जानी दुश्मन। लोगों ने उनके हर रंग को पसंद किया। दोनों की लड़ाई फिर इतनी ज्यादा हो गई कि शो के मेकर्स को भी उन्हें समझाना काफी मुश्किल हो गया। अब बिग बॉस खत्म हो गया है तो कंटेस्टेंट अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आगे बढ़ गए हैं । ऐसे में अगर करण जौहर आसिम को डोब्यू कराते हैं तो आसिम के करियर के लिए बड़ा मुकाम साबित होगा। भले ही आसिम बिग बॉस नहीं जीत पाए, लेकिन अगर बॉलीवुड फिल्म में उनका डेब्यू होता है तो असली विजेता माने जाएंगे। आसिम के फैंस को उम्मीद हैं कि आसिम जल्द उन्हें एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएंगे।

सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने से लोग हैरान
आपको बता दें कि शो के दौरान आसिम ने जमकर मस्ती की। उनकी फैन फॉलोइंग सातवें आसमान पर पहुंच गई। उनके फैंस में न केवल आम लोग बल्कि टीवी सेलिब्रिटी से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद आसिम से फैंस नाराज हो गए। उन्होंने शो मेकर पर पक्षपात का आरोप तक लगा दिया। आपको बता दें कि आसिम जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले है। 13 जुलाई 1993 को उनका जन्म को जम्मू और कश्मीर में हुआ। शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। आसिम ने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की ह। आसिम टॉप मॉडर्स में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications