सुशांत केस में बड़ा सवाल, आखिर किसके इशारे पर 4.5 करोड़ की FD 48 घंटे में कर दी गई 1 करोड़ में तब्‍दील?

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के आज तीन महीने हो गए हैं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है और रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल इस पूरे केस में ड्रग्‍स एंगल की एंट्री हो चुकी है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक सहित कई लोग सलाखों के पीछे हैं। एनसीबी फुल एक्‍शन में है और ताबड़तोड़ ड्रग्‍स के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। वो ये कि सुशांत की 4.5 करोड़ की 2 एफडी को 48 घंटों के अंदर 1 करोड़ में कन्वर्ट कर दिया था।

सुशांत के बैंक अकाउंट से 4.5 करोड़ की 2 एफडी

सुशांत के बैंक अकाउंट से 4.5 करोड़ की 2 एफडी

रिपब्लिक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के बैंक अकाउंट से 2 नए फिक्स्ड डिपॉजिट कराई गई थी। 26 नवंबर को एक 2 करोड़ और दूसरी 2.5 करोड़ यानी कि कुल मिलाकर 4.5 करोड़ की एफडी कराई गई। हालांकि फिर 48 घंटो के अंदर दोनों एफडी को 1 करोड़ में कन्वर्ट करा दिया गया था।

अब ड्रग्‍स एंगल पर घूम चुका है सुशांत के मौत का मामला

अब ड्रग्‍स एंगल पर घूम चुका है सुशांत के मौत का मामला

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत केस हर रोज नया मोड़ ले रहा है। ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार हो चुकी हैं। साथ ही सुशांत को मौत के लिए उकसाने का भी उनपर आरोप लगा है। सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केस की छानबीन में लगा है।

तीन महीने होने पर बहन ने किया ये पोस्‍ट

तीन महीने होने पर बहन ने किया ये पोस्‍ट

सुशांत की बहन श्वेता ने सुशांत की याद में ‘जोश-ए-जहां' गाना रिलीज किया। उन्होंने लिखा, ‘आज 90 दिन हो गए हैं भाई हमारे बीच शारीरिक रूप से प्रस्तुत नहीं है। यह गाना हम सभी को उसके साथ होने का अहसास कराएगा। #Justice4SSRIsGlobalDemand।' इसके अलावा श्वेता सोशल मीडिया पर भाई की याद में कई ग्लोबल कैंपेन चला रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस की अगर बात करें तो उसमें ड्रग्स ऐंगल सामने आया है। रिया चक्रवर्ती समेत कई लोग एनसीबी ने गिरफ्तार किए हैं। सभी से पूछताछ जारी है और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

सुशांत के फार्महाउस पर NCB का छापा

सुशांत के फार्महाउस पर NCB का छापा

जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी की टीम को सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर छापे के दौरान हुक्का पॉट्स, दवाएं, ऐशट्रे और बहुत कुछ बरामद किया है। सुशांत इस जगह के लिए हर महीने 2.5 लाख रुपये का भुगतान करते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फार्महाउस पर सुशांत सिंह राजपूत अपनी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी सहित अन्य लोगों के साथ पार्टी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+