मे‍डिकल की तैयारियों में जुटे छात्रों को राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी का तोहफा, नीट को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को मेडिकल की तैयारियोंमें जुटे तमाम छात्रों को नीट अध्‍यादेश साइन कर एक बड़ा तोहफा दिया। राष्‍ट्रपति ने एमबीबीएस और डेंटल के लिए इस साल होने वाले ज्‍वांइट एंट्रेंस एग्‍जाम से राज्य बोर्डों को बाहर रखने संबंधी अध्यादेश पर कुछ सवाल उठाने के बाद आखिरकार मंगलवार को इस पर साइन कर दिए।

राष्‍ट्रपति ने मांगी थी सफाई

सूत्रों ने बताया कि सभी सवालों के समाधान के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने आज सुबह इस अध्यादेश को लागू कर दिया। राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET) के संदर्भ में राष्ट्रपति ने स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर जवाब देने के लिए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी खुद मंगलवार को हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री के टॉप ऑफिसर्स के साथ राष्ट्रपति सचिवालय में मौजूद थे।

राष्‍ट्रपति ने उठाए थे सवाल

इससे पहले राष्ट्रपति ने अध्यादेश पर कानूनी सलाह मांगी थी। राष्ट्रपतिने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से पूछा था कि आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सहमति जताने के बाद अब सरकार इस मामले मेंअपना रुख बदल रही है। राष्ट्रपति को दी सलाह में अटॉर्नी जनरल ने सरकार के अध्यादेश पर अपनी सहमति जताई थी।

मेडिकल कॉलेजों और निजी संस्थानों में प्रवेश

मैनेजमेंट कोटे के तहत केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों और निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का एडमिशन नीट के जरिए ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+