जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया है। पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर आईडीडी ब्लास्ट और फायरिंग की गई है। इस हमले में 1 जवान के घायल होने की खबर आ रही है।
Recommended Video

शुरुआती जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया है। आतंकियों ने CRPF के गश्ती दल पर आईडीडी ब्लास्ट के जरिए निशाना साधा और ताबड़तोड़ फायरिंग की है। आतंकियों ने तकरीबन सुबह के 7.40 बजे सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया। गश्त लगा रही टीम को निशाना बनाने के लिए रोड के किनारे IED विस्फोटक लगाए गए थे। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के 182 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आईईज्ञडी को डिफ्टूज किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
हमले के बाद सेना और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले वाली जगह पर अधिकारी पुलिसकर घटना की जांच कर रहे हैं। वहीं आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पुलवामा सर्कुलर रोड पर गश्ती कर रहे CRPF जवानों को आतंकियों ने टारेगट बनाया। पहले काफिले पर आईईडी ब्लास्ट किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। दरअसल सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सिर्प इस महीने 48 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं साल 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने 130 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। सेना और सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन से आतंकवादी संगठन और आतंकी बौखलाए हुए है। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर किए गए हमले इसी का नतीजा है। आतंकी अब सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं, हालांकि सुरक्षाबल उनके इस मंसूबों को कामियाब नहीं होने देंगे। शनिवार को ही सेना ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications