बैंक कर्मियों को बड़ा तोहफा, अब महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेगा बैंक
नई दिल्ली। बैंक कर्मियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने अब बैंकों को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद करने का फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने सर्कुलर जारी करके इसकी घोषणा कर दी है, जिसके बाद अब अगले महीने से दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इस नयी व्यवस्था के बाद अब शनिवार को आधे दिन काम करने की व्यवस्था बंद हो जाएगी। जिसके बाद महीने के बाकी के दो शनिवार को पूरे दिन बैंक खुलेगें रहेंगे।
बैंक कर्मी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की इस मांग को आरबीआई की हरी झंडी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय ने इस नयी व्यवस्था को जारी करने का सर्कुलर जारी कर दिया, जिसे 1 सितंबर से लागू किया जाएगा।
वहीं जिस महीने में पांच शनिवार होंगे उस दिन पांचवे शनिवार को भी बैंक कर्मियों को पूरे दिन काम करना होगा। इस वर्ष अक्टूबर माह में पांच शनिवार है।












Click it and Unblock the Notifications