कोरोना से मरने वालों के शव को जलाया जाएगा, चाहे वो किसी भी धर्म के हो: BMC

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश है। यहां 200 से अधिक लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अब नई चुनौती बन गया है। इस बीच बीएमसी के कमिश्नर प्रवीन परदेशी ने निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जाएगा, फिर चाहे वह किसी भी धर्म के हों। शवों को दफनाने की अनुमति नहीं होगी। अंतिम संस्कार के दौरान 5 से अधिक लोग नहीं इकट्ठा हो सकते हैं।

death

29 की जान गई

इसके साथ ही बीएमसी के कमिश्नर ने कहा कि अगर कोई इस बात के लिए दबाव बनाता है कि शव को दफनाना है तो उसे शव को इसी शर्त पर दफनाने की अनुमति होगी कि इसे मुंबई शहर से बाहर दफनाया जाएगा, लेकिन अंतिम संस्कार का पूरा खर्च परिजनो को खुद वहन करना होगा। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते अबतक देश में 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1071 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 92 नए मामले सामने आए है और चार लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है।

लोगों का परीक्षण हो रहा
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ गंगा केटकर ने जानकारी दी है कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 38,442 परीक्षण किए गए हैं। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि गृह सचिव ने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे फंसे हुए श्रमिकों के लिए भोजन और आश्रय सुनिश्चित करें।

दुनियाभर में बढ़ रहा संक्रमण
दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या सात लाख 32 हजार हो चुकी है। 34,600 लोग दुनिया में इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। ये वायरस चीन से शुरू हुआथा लेकिन वहां अब काफी काबू में है। इस समय ये इटली, फ्रांस, स्पेन, अमेरिका और इंग्लैंड जैसे मुल्कों में कहर बरपा रहा है। अमेरिका में इससे मरने वालों की संख्या 2489 हो चुकी है। चीन में इससे मरने वालों की कुल संख्या 3,304 है। इटली में 10,775 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 7340, इरान में 2640 और फ्रांस में 2606 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। जर्मनी में 541, इंग्लैंड में 1228, बेल्जियम मे 513, स्विटजरलैंड में 312, नीदरलैंड 771, तुर्की में 131, ऑस्ट्रिया में 86, पुर्तगाल में 119, ब्राजील में 136, स्वीडन में 110, इंडोनेशिया में 122, इराक में 42 मौतें हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+