बाहर आने के बाद तहसीन पूनावाला ने खोले Big Boss के घर से जुड़े कई राज
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में लगातार कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जिससे दर्शकों की दिलचस्पी इस शो को लेकर बढ़ती जाती है। इस बार बिग बॉस पिछले सीजन के मुकाबले काफी अलग और तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगा। वहीं, पिछले शनिवार को 'वीकेंड के वॉर' में एक हफ्ते पहले ही बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला बेघर हो गए थे। इस शो में उनकी जर्नी बहुत छोटी रही। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद पूनावाला ने कई राज खोले हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि शो में उनको क्या-क्या परेशानियां आ रही थीं।

घर में साफ-सफाई बड़ा मुद्दा- पूनावाला
स्पॉटब्वॉय से बातचीत में तहसीन पूनावाला ने बताया कि साफ-सफाई बड़ा मुद्दा है। घर में बहुत से लोग गंदे से रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण से काफी परेशानी हो रही थी। पूनावाला ने बताया, 'वो घर बिल्कुल भी साफ नहीं था। घरवालों को समझना चाहिए कि आप एक सेलिब्रिटी हैं और बेहद सुंदर से घर में रहते हैं। आपको बेसिक हाईजीन मेंटेन रखनी चाहिए। कई लोग वहां ये बात नहीं समझ रहे थे।'

रश्मि देसाई के बारे में क्या बोले
तहसीन ने बताया कि घर में कौन-कौन अपना बेस्ट दे रहा है लेकिन उसकी फुटेज उस हिसाब से बाहर देखने को नहीं मिल रही है। रश्मि के बारे में उन्होंने कहा कि वह अच्छा कर रही हैं, लेकिन वह उतना हाईलाइट नहीं रही हैं क्योंकि उनका इमोशनल साइड उनके काम पर हावी रहता है। वह बिना किसी शिकायत के सबकुछ करती हैं। वो हर टास्क में भाग लेती हैं और उसे पूरा करती हैं। पूनावाला ने बताया कि देवोलीना भी किसी टास्क में पीछे नहीं रहती हैं।

तहसीन पूनावाला एक हफ्ते में हुए थे बाहर
बता दें कि 'बिग बॉस 13' में तहसीन पूनावाला के अचानक हुए एविक्शन के बाद से इसको लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। दरअसल, तहसीन ने जब घर में एंट्री ली थी तो उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स को चैलेंज किया था कि वो ये शो जीतकर जाएंगे। लेकिन घर में एंट्री के एक हफ्ते में ही उन्हें बाहर होने से उनके फैंस हैरान रह गए।

वाइल्ड कार्ड से हुई थी एंट्री
वहीं, तहसीन पूनावाला के बिग बॉस हाउस से अचानक बेघर होने के कारण कुछ लोग सोच में पड़ गए और उन्होंने शो में अपने सीमित समय में अच्छा खेल दिखाया। बता दें कि तहसीन पूनावाला राजनीतिक बहसों में पैनलिस्ट के तौर पर अकसर टीवी स्क्रीन पर नजर आते रहे हैं। इसके साथ-साथ वो कई अखबारों में कॉलम भी लिखते हैं। हालांकि, बिग बॉस हाउस में उनकी जर्नी महज एक हफ्ते में ही थम गई।












Click it and Unblock the Notifications