राजस्थान में बसपा को बड़ा झटका, सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के सभी छह विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। बसपा के सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजस्थान में बसपा विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि हम सभी ने अपनना आधिकारिक पत्र सौंप दिया है। हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां थीं। एक तरफ जहां हम प्रदेश में सरकार का समर्थन कर रहे थे तो दूसरी तरफ हम उनके खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि हमने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास को देखते हुए और अपने प्रदेश की जनता की भलाई के लिए यह कदम उठाया है।













Click it and Unblock the Notifications