अशोक गहलोत को लगा बड़ा झटका, कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, उसके बाद पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की मुश्किल बढ़ गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने एक पत्र जारी करके इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लिखा है कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद उन्हें मंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

राज्यपाल कार्यालय को नहीं मिला इस्तीफा

राज्यपाल कार्यालय को नहीं मिला इस्तीफा

पत्र में कटारिया ने लिखा है कि वह अपना मंत्री पद त्याग रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस राजस्थान में एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को भेज दिया है। हालांकि सोमवार को राज्यपाल कार्यालय के अधिकारी का कहना है कि उन्हें अभी तक यह पत्र नहीं मिला है। बता दें कि कटारिया यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, उन्हें अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। सूत्रों का कहना है कि उनका इस्तीफा अपनी पार्टी के नेताओं को बचाने के लिए हो सकता है, जिससे कि उनके समर्थकों में बेहतर संदेश जाए।

हार को हल्के में लेने की जरूरत नहीं

हार को हल्के में लेने की जरूरत नहीं

बता दें कि रविवार को राजस्थान सरकार के दो अन्य मंत्रियों ने भी अशोक गहलोत पर निशाना साधा था, और पार्टी के भीतर आत्ममंथन के साथ हार की जिम्मेदारी तय करने की मांग की थी। मंत्री उदयलाल अंजना ने कहा कि लोगों की बीच चर्चा है कि अगर मुख्यमंत्री व्यस्त नहीं होते तो अन्य संसदीय क्षेत्र में और भी काम कर सकते थे। वहीं दूसरे मंत्री रमेश चंद मीणा ने चेताते हुए कहा कि इस हार का हल्के में नहीं लेना चाहिए। बता दें कि पिछले वर्ष राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कटारिया ने 127185 वोटों से जीत हासिल की थी, उन्हें कुल 48.67 फीसदी वोट मिला था। उन्होंने भाजपा के नेता राजपाल सिंह शेखावत को मात दी थी, उन्हें 116438 वोट मिले थे।

 जा सकती है गहलोत की कुर्सी

जा सकती है गहलोत की कुर्सी

25 मई को लिखे अपने पत्र में कटारिया ने लिखा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे और लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सोमवार को राहुल गांधी ने अशोक गहलोत से मिलने से भी इनकार कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान में सूपड़ा साफ होने के बाद अशोक गहलोत की मुख्यमंत्री की कुर्सी भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+