आरजेडी चीफ लालू यादव को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने ज्वाइन की नीतीश की पार्टी

आरजेडी चीफ लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के लिए प्रगति मेहता का इस्तीफा एक झटके की तरह है क्योंकि लालू यादव नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुटे हुए हैं

नई दिल्ली। बीजेपी और नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा चला रहे आरजेडी चीफ को तगड़ा झटका लगा है। लालू के करीबी और आरजेडी के प्रवक्ता प्रगति मेहता ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ज्वाइन कर ली है। आरजेडी में रहते हुए प्रगति मेहता ने नीतीश कुमार पर कई बार निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाकर बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया है, नीतीश की नैतिकता वाले मुखौटे की सच्चाई जनता के सामने आ गई है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को वक्त यायने पर सबक सिखाएगी।

आरजेडी चीफ लालू यादव को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने ज्वाइन की नीतीश की पार्टी

आरजेडी चीफ लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के लिए प्रगति मेहता का इस्तीफा एक झटके की तरह है क्योंकि लालू यादव नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुटे हुए हैं ऐसे में उन्हीं के सिपहसलार को नीतीश की पार्टी ज्वाइन करना झटका देने वाला है।

आपको बता दें कि लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़ लिया था और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। लालू परिवार ने इसपर नीतीश को खरी-खोटी भी सुनाई थी। लालू ने कहा था कि नीतीश पर कत्ल का एक पुराना केस दर्ज है जिसमें सजा के डर से उन्होंने पाला बदल लिया।

Recommended Video

    Sharad Yadav आज करेंगे Press Conference, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला । वनइंडिया हिंदी

    खबरों के मुताबिक बिहार में लालू की पार्टी आरजेडी से अगल होने के बाद जेडीयू ने अंदर दो फाड़ की संभावना है। जेडीयू नेता शरद यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वहीं कई अन्य नेता भी नीतीश से नाराज चल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+