आज हो सकता है वन रैंक वन पेंशन का ऐलान
लखनऊ। लंबे समय से समान रैंक समान पेंशन की मांग कर रहे पूर्व सैनिकों को मोदी सरकार आज बड़ा तोहफा दे सकती है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार लंबे समय से इंतजा कर रहे पूर्व सैनिकों का इंतजार आज खत्म कर सकती है।
हालांकि पेंशन को हर साल रिवाइज किये जाने को लेकर सरकार और पूर्व सैनिकों में अभी भी टकराव की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ जहां सरकार हर 5 साल के बाद पेंशन को रिवाइज करने की बात कह रही है तो वहीं पूर्व सैनिक इसे हर दो साल रिवाइज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
पिछले 82 दिनों से आंदलन कर रहे पूर्व सैनिको और सरकार के बीच पेंशन को रिवाइज किये जाने को लेकर सहमति नहीं बन पाने की वजह से यह मुद्दा अभी भी अधर में लटका हुआ है। सरकार 1 जुलाई 2014 से पेंशन को समान रूप से प्रभावी बनाने की बात कह रही है।
लेकिन पूर्व सैनिक इसके लिए 1 अप्रैल 2014 से मांग कर रहे है। माना जा रहा है कि वन रैंक वन पेंशन का 30 लाख पूर्व सैनिको को लाभ होगा। इस स्कीम के जरिए समान रैंक और समान सम तक नौकरी के बाद रिटायर होने वाले अधिकारियों को समान पेंशन दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications