ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल बोले- राहुल गांधी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश की है बहुत महंगी पड़ेगी

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आज यानी बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। यह लगातार तीसरा दिन होगा जब राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जाएगी।

नई दिल्ली, 15 जून : प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आज यानी बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। यह लगातार तीसरा दिन होगा जब राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जाएगी। मंगलवार को भी राहुल गांधी से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की।

Recommended Video

    National Herald Case: Rahul Gandhi से ED की पूछताछ पर भड़के Bhupesh Baghel | वनइंडिया हिंदी |*News
    bhupesh baghel

    इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा कि हम अब अपने कर्मचारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) कार्यालय में नहीं ला सकते हैं। हमें बताया गया था कि केवल 2 सीएम ही यहां आ सकते हैं। इसके अलावा किसी और को अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश की है उनको बहुत महंगी पड़ेगी।

    Ed का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार

    इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी पहली बार ईडी के समक्ष पेश हुए थे। पहले दिन उन्हें करीब 10 घंटे ईडी के दफ्तर में बिताने पड़े थे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से धक्का-मुक्की में पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम की बाईं पसली फ्रैक्चर हो गई थी। साथ ही प्रमोद तिवारी के सर में चोट आई थी।

    प्रियंका गांधी के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे थे राहुल गांधी

    मंगलवार को राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। ईडी दफ्तर में करीब 11:30 बजे उनसे पूछताछ शुरू हुई थी। करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद राहुल गांधी 1 घंटे के लिए दफ्तर से निकल गए थे। इसके बाद वो फिर शाम साढ़े चार बजे के करीब फिर से ईडी दफ्तर पहुंच गए थे। अधिकारियों के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूछताछ और बयान दर्ज करने में काफी समय लग रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+