छत्तीसगढ़: सीडी मामले में भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, दिल्ली से लौटकर बोले-जल्द करूंगा बड़ा खुलासा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अमित शाह की रैली और अमित शाह द्वारा अडल्ट सीडी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही राजनीति गरमा गई है। मंत्री राजेश मूणत की कथित अडल्ट सीडी मामले में भूपेश बघेल आज सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल दिल्ली से लौटने के बाद सीधे एयरपोर्ट से कोर्ट पहुंचे और सीबीआई के स्पेशल जज सुमित कपूर की कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ ही मामले के अन्य आरोपी आरोपी विजय भाटिया, विनोद वर्मा कोर्ट में पेश हुए। इस मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मुरारक तथा विजय पंडया अभी तक कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए हैं। इनकी उपस्थिति के बाद ही कोर्ट इनके बारे में फैसला करेगी।

इधर, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रायपुर लौटे भूपेश बघेल ने पहली बार स्टिंग पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बात से इंकार किया कि आलाकमान के सामने सीडी मामले में किसी भी तरह की सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हर हालात का सामना करने के लिए कांग्रेस तैयार है। राहुल गांधी इस महीने दो-दो दिन की बड़ी यात्राओं में शामिल होंगे और इस दौरान कई जनसभाएं भी करेंगे।
बघेल ने कहा कि वे जल्द ही प्रेस कॉफ्रेंस कर इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। सीडी का षडयंत्र कांग्रेस की धार को कम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने किसी भी प्रकार की सफाई नहीं देनी पड़ी। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक राहुल से वन टू वन में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भूपेश के खिलाफ भड़ास निकाली। संगठन में परिवर्तन की बात भी कि लेकिन आलाकमान चुनाव के समय किसी भी तरह के परिवर्तन के मूड में नहीं है। जिससे ऐसा लगता है कि इस मामले के बाद भूपेश को क्लीन चिट मिल गई है। राहुल ने सभी से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही है।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications