इफ्तार में जाएं तो वाहवाही, CJI के घर पीएम को पूजा करते देख टूट जाती है इनकी हिम्मत, भूपेंद्र यादव का तंज
PM Modi performed Ganpati Puja at CJI house: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर पर गणपति पूजा की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीजेआई चंद्रचूड़ के घर पर गणेश पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री के जाने के बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं और विपक्षी नेता पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं।
विपक्षी नेताओं की आलोचना का अब केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट लिख कर करारा जवाब देते हुए विपक्ष पर तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव एक्स पर अपनी पहली पोस्ट में लिखा 'ये वही लोग हैं जो इफ्तार में प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति की सराहना करते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन जब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CJI डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजन करते देखते हैं तो इनकी हिम्मत टूट जाती है।
इसके साथ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लिखा पूरे भारत में करोड़ों भक्तों द्वारा पूजे जाने वाले देवताओं के सामने कार्यपालिका और न्यायपालिका की प्रार्थना भारतीय धर्मनिरपेक्षता की वास्तविक ताकत को दर्शाती है।'
The same people who applaud and encourage presence of Prime Ministers at Iftars find their guts twisting and turning when they see PM Modi perform Ganpati Poojan at CJI DY Chandrachud’s residence.
The executive and judiciary praying before Gods revered by crores of devotees… pic.twitter.com/MImJrrOEQF
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) September 12, 2024
वहीं दूसरी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गणपति बप्पा की एक खूबसूरत सी मूर्ति की फोटो शेयर कर लिखा 'गणपति बाप्पा मोरया! गणपति भगवान शुभ शुरुआत के देवता हैं। वह सकारात्मकता का प्रतीक हैं। गणेश की महानता को चिह्नित करने के लिए देश के विभिन्न पक्षों का एक साथ आना एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक स्वागत योग्य संकेत है, और हमारी परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है जो एक साथ जश्न मनाने में विश्वास करते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा नकारात्मकता से भरे लोगों को समाज की भलाई और धार्मिक सद्भाव के हित में उन अवसरों पर आक्षेप लगाने से बचना चाहिए जो भारत की समृद्ध परंपराओं की अच्छाई और महानता के प्रतीक हैं। अंत में उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा हमारे त्योहारों को छोटा मत करो।












Click it and Unblock the Notifications