चक्रवाती तूफान के दौरान हुआ बच्ची का जन्म, नाम रखा 'फानी'
Recommended Video
भुवनेश्वर। ओडिशा सहित देश के तटीय इलाके चक्रवाती तूफान 'फानी' (Cyclone Fani) की चपेट में हैं। इस दौरान भुवनेश्वर में 32 साल की महिला ने आज सुबह 11:03 बजे रेलवे अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची का नाम चक्रवाती तूफान 'फानी' के नाम पर रखा गया है। दरअसल, ये महिला एक रेलवे कर्मचारी है, जो कोच रिपेयर वर्कशॉप, मानेस्वर में सहायक के तौर पर काम करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।

बच्ची का नाम रखा 'फानी'
चक्रवाती तूफान 'फानी' ने अब भयंकर रूप धारण कर लिया है जिसे देखते हुए नौसेना और सेना को तैयार रखा गया है। ओडिशा में इस समय 240-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है और बारिश भी हो रही है। ओडिशा के तट को पार करने के साथ ही फानी पश्चिम बंगाल में दस्तक देगा। फानी के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात 9 बजे करीब फानी बंगाल के तटीय इलाकों से टकराएगा। चक्रवाती तूफान फानी के कारण सीएम ममता बनर्जी ने अगले 48 घंटे के लिए अपनी चुनावी जनसभाओं को रद्द कर दिया है।
चक्रवात 'फानी' आज रात पहुंचेगा बंगाल
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात 9 बजे करीब फानी बंगाल के तटीय इलाकों से टकराएगा। चक्रवात 'फानी' का असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी दिखने लगा है, यूपी के चंदौली जिले में आंधी-पानी व आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत और सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। जबकि न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक फानी से ओडिशा में तीन लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

ओडिशा में तीन लोगों की मौत
जबकि फानी तूफान के कारण ओडिशा के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है, वहीं संचार सेवा भी ठप हो गई है। ओडिशा के पुरी में चक्रवाती तूफान फानी की वजह से भूस्खलन के बाद भारी बारिश हो रही हैं। फानी के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार प्रभावित राज्यों के संपर्क में है। उन राज्यों को हजार करोड़ से ज्यादा की राशि पहले ही मदद के तौर पर मुहैया कराई जा चुकी है।
-
Weather Delhi NCR: येलो अलर्ट पर दिल्ली, कहर बनकर टूटेगी बारिश! बिजली की गति से आंधी आने की चेतावनी -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में आने वाला है नया संकट! इन इलाकों में बारिश का अलर्ट! -
Delhi Weather: मंडे बनेगा रेन डे! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पूरा हफ्ता कैसा रहेगा मौसम? -
Australia red sky: कयामत का संकेत या विज्ञान? ऑस्ट्रेलिया का आसमान रातों-रात हुआ खून जैसा लाल -
Aaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन?












Click it and Unblock the Notifications