VIDEO: आम्रपाली दुबे ने कुछ यूं मनाया अपनी 70वीं शादी का जश्न, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज डालती रहती हैं। वैसे तो उनके कई वीडियो फैंस को पसंद हैं लेकिन हाल ही में उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज डालती रहती हैं। वैसे तो उनके कई वीडियो फैंस को पसंद हैं लेकिन हाल ही में उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली अपनी 70वीं शादी के जश्न में नाचती दिख रही है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया की क्वीन हैं। अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वालीं आम्रपाली का हाल में एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। दुल्हन की तरह सजीं आम्रपाली इस वीडियो में अपनी 70वीं शादी का जश्न मना रही हैं।
सुनकर हैरान रह गए न! लेकिन ये सच है कि उन्होंने 70 शादियां कर ली हैं। ये बात उन्होंने खुद वीडियो अपलोड करने के साथ लिखी। उन्होंने लिखा, 'मेरी 70वीं शादी।' बात तो सच है कि वीडियो उनकी 70वीं शादी का है, लेकिन ये शादियां ऑनस्क्रीन हुई हैं, न कि ऑफस्क्रीन। अपने टीवी शो में 70 शादियां कर आम्रपाली ने ये जश्न मनाया।
ये भी पढ़ें: VIRAL: मलाइका ने पहना इतना महंगा बॉडीसूट, चार लोग थाईलैंड घूम आएंगे












Click it and Unblock the Notifications