भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार, जानें किस वजह से हुई उनकी गिरफ्तारी
राजस्थान के जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को जयपुर में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर, 03 जुलाई : राजस्थान के जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को जयपुर में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी धारा-144 के उल्लंघन को लेकर हुई है।

Recommended Video
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे कोविड सहायकों के धरने का समर्थन करने चंद्रशेखर जयपुर पहुंचे थे। जयपुर में इस समय धारा-144 लागू है। धारा-144 के उल्लंघन के चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घारा-144 का उल्लंघन
बता दें कि कोरोना काल में नियुक्त किए गए कोविड सहायक काफी दिनों से जयपुर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। शहर में धारा-144 लागू है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर शहर में पहुंचकर नियम के उल्लंघन के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई है।
जनवरी में भी हुई थी गिरफ्तारी
वहीं, इस साल जनवरी में मध्यप्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट पर चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चंद्रशेखर यहां ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन में शामिल होने आए थे। भीम आर्मी के अधिकारियों ने ट्वीट किया कि पुलिस पहले से ही एयरपोर्ट पर चंद्रशेखर का इंतजार कर रही थी और उनके बाहर आते ही उन्हें हिरासत में ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications