हरिद्वार से चली किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं, पुलिस ने सील किया बॉर्डर
नई दिल्ली। 2 अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दिल्ली पहुंच रही किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। साथ ही किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए गाजीपुर और महाराजपुर बॉर्डर को भी सील कर दिया है। वहीं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस ने राजघाट औ संसद के आसपास वाले इलाके में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा कि अगर किसान पुलिस की नाकेबंदी के बाद भी जबरन दिल्ली में प्रवेश की कोशिश की तो पुलिस उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग भी कर सकती है। पुलिस ने किसानों के प्रवेश को रोकने के पीछे कारण बताया है कि 2 अक्टूबर होने की वजह से राजघाट पर वीवीआईपी मूवमेंट काफी ज्यादा रहता है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा तमाम नेता बापू का श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दी है।
किसानों को रोकने हाई लेवल मीटिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर देशभर के हजारों किसान पिछले हफ्ते हरिद्वार से दिल्ली के लिए कूच किया था। किसानों की प्लानिंग थी कि वो एक अक्टूबर को दिल्ली में प्रवेश करेंगे और फिर 2 अक्टूबर को राजघांट से संसद तक मार्च निकालेंगे। लेकिन उससे पहले ही उन्हें रोक दिया गया। किसानों को दिल्ली से बाहर रोकने के लिए रविवार को पुलिस मुख्यालय में एक हाई लेवल मीटिंग भी हुई। जिसमें पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में किसानों को रोकने को लेकर रणनीति बनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications