बोली भाजपा- हताशा में बयान दे रहे हैं राहुल, दलाली से इनका है पुराना नाता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं।

राहुल की इस टिप्पणी पर भाजपा के महासचिव ने श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि यह राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन है। यह सीधा-सीधा जो हमारे सैनिक शहीद हुए हैं, जो आंतकवाद का शिकार हुए हैं उनका अपमान है।
शर्मा ने कहा कि एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना और पीएम मोदी की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी ओर राहुल का बयान उनकी हताशा को प्रदर्शित करता है।
दलाली से है अटैचमेंट
उन्होंने कहा कि यह बयान बहुत ही शर्मनाक है। शर्मा ने कहा कि राहुल हताशा में ऐसी बयानबाजी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दलाली से राहुल गांधी का बहुत लंबा अटैचमेंट है। इन्होंने डिफेंस इक्यूपमेंट, स्पेक्ट्रम, चावल,चीनी, कोयले, एयरसेल मैक्सेस डील में दलाली खाई।
भाजपा के ही एक अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उनकी टिप्पणियां राजनीति में निचले स्तर की हैं। यह उनकी गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी है।
भाजपा प्रवक्ता संबित ने ट्वीट किया कि हमें पता था कि राहुल अपरिपक्व हैं लेकिन आज उनके इस बयान के बाद यह सबके सामने साफ हो गया है।
पात्रा ने लिखा है कि राहुल का यह बयान राहुल गांधी के साथ वही करेगा 'मौत का सौदागर' ने सोनिया के साथ किया था।
ये कहा राहुल ने
बता दें कि देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के दौरान राहुल की यात्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंची।
इस दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि हमारे जवान हैं जिन्होंने देश के बचाने के लिए खून दिया है, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया। उनके खून के पीछे पीएम मोदी छुपे हुए हैं।
इस दौरान राहुल नेकहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications