भारती सिंह ने शुरू की 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, सुर्ख लाल जोड़े में शेयर की तस्वीर

The Kapil Sharma Show: छोटे पर्दे का बड़ा नाम कॉमेडियन भारती सिंह अपनी पुरानी रंगत में वापस आ गई हैं, उन्होंने सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' की शूटिंग शुरू कर दी हैं, सेट की तस्वीरें खुद भारती सिंह ने ही शेयर की हैं, जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में भारती सिंह सुर्ख लाल जोड़े में नजर आ रही हैं और बहुत सुंदर दिख रही हैं। मालूम हो कि हाल ही में ये अफवाएं सामने आई थीं कि ड्रग्स केस में अरेस्ट होने के बाद सोनी चैनल ने भारती सिंह को कपिल के शो से आउट करने का फैसला किया, हालांकि सेट की तस्वीरों से साफ हो गया है कि चैनल ने भारती को शो से बाहर नहीं किया है।

भारती सिंह ने शुरू की 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग

भारती सिंह ने शुरू की 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग

मालूम हो कि भारती ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लाल 2 दिलों की बॉन्डिंग का रंग है'।#thekapilsharmashow. भारती सिंह की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

वायरल हुईं भारती सिंह की तस्वीरें

गौरतलब है हाल ही में भारती सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह की तस्वीरें भी शेयर की थी लेकिन तब उन्होंने अपना कमेंट बॉक्स हाईड किया हुआ था क्योंकि यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे थे।

कमेंट बॉक्स को किया हाईड

कमेंट बॉक्स को किया हाईड

केवल भारती ही नहीं उनके करीबी दोस्त और शो के होस्ट कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की जा रही थी इसलिए कपिल ने भी अपने कमेंट बॉक्स को हाईड किया था। मालूम हो कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मामले के बाद से 'द कपिल शर्मा' शो के कई एपीसोड में 'तितली' यानी कि भारती सिंह दिखाई नहीं दी हैं। बता दें कि भारती सिंह शो में बच्चा यादव ( किकू शारदा) की पत्नी का किरदार निभाती हैं। उनकी अपनी फैन फॉलोइंग हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

कुछ बातें भारती सिंह के बारे में

कुछ बातें भारती सिंह के बारे में

मूलरूप से पंजाब की रहने वाली भारती सिंह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज' (सीजन 4) की दूसरी रनर अप प्रतियोगी रही थीं। इसके बाद इन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' से काफी नाम कमाया। इसके बाद इन्होंने साल 2011 में स्टार प्लस पर प्रसारित टीवी सीरीज 'प्यार में ट्विस्ट' में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरीं। इसके अतिरिक्त सेलेब्रिटी डांस Reality Show 'झलक दिख ला जा (2012)' में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आईं भारती सिंह आज बहुत सारे शो को होस्ट करती हैं।

भारती सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है

भारती सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है

भारती सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जैसे कि आईटीए पुरस्कार, इंडियन टेली जूरी अवॉर्ड, लायंस गोल्ड अवार्ड्स और पंजाबी म्यूजिक बेस्ट कॉमेडी अवार्ड इत्यादि। मालूम हो कि भारती सिंह तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं।

गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं भारती के पति हर्ष

जबकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते और एक लेखक हैं। दोनों की पहली मुलाकात लाफ्टर चैलैंज शो के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्रेम हुआ और फिर इन्होंने शादी कर ली। हाल ही में इन दोनों के घर से गांजा बरामद हुआ था जिसके बाद दोनों अरेस्ट हुए थे। फिलहाल दोनों बेल पर जेल से बाहर हैं।

यहां देखें: भारती सिंह की शेयर की गई तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+