Ashneer Grover: 'गए थे कोचिंग पढ़ने लेकिन खो आए दिल', दिलचस्प है शार्क टैंक वाले इस जज की प्रेम कहानी

Ashneer Grover Love Story: 'भारतपे' के को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) सीजन 1 के जज रहे अशनीर ग्रोवर आज सुबह से सुर्खियों में हैं, वजह है वो समझौता, जिसके तहत अब अशनीर ग्रोवर का कोई भी रिश्ता BharatPe के साथ नहीं है।

अब ग्रोवर कंपनी के लिए एक बस बीता हुआ कल हैं। आपको बता दें कि फिनटेक कंपनी 'भारतपे' ने अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार पर 88.67 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया था।

Ashneer Grover

लंबी लड़ाई के बाद आज कंपनी और अशनीर के बीच एक आपसी समझौता हुआ ,जिसके बाद से दोनों के ही बीच अब कानून विवाद खत्म हो गए हैं। इस बारे में अशनीर ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'अब उनका भारतपे से कोई लेना-देना नहीं और ना ही वो शेयरहोल्डिंग का हिस्सा है।'

88.67 करोड़ रुपये के गबन का आरोप

मालूम हो कि अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को 88.67 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में कंपनी से आउट कर दिया था। कंपनी ने अपने पैसों के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था। '

अशनीर ग्रोवर देश का जाना-पहचाना नाम है

अशनीर ग्रोवर देश का जाना-पहचाना नाम है, बहुत कम वक्त में कामयाबी के आसमान पर बैठे अशनीर इस तरह से धराशाही होंगे ये कभी भी किसी ने नहीं सोचा था।

अशनीर ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है

आईआईटी दिल्ली से सिविल में बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने वाले अशनीर IIM के कैंपस सेलेक्शन के जरिए 'कोटक फाइनेंस बैंकिंग' पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब सात साल तक उपाध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी।

2018 में 'भारत पे' की स्थापना की थी

साल 2013 में उन्होंने 'कोटक' छोड़ा और 'अमेरिकन एक्सप्रेस' ज्वाइन किया और साल 2018 में उन्होंने साशवत नाकरानी के साथ मिलकर 'भारत पे' की स्थापना की। साल 2021 के 'शार्क टैंक इंडिया' शोज सीजन 1 में जज बने और इसके जरिए वो घर-घर में लोकप्रिय हो गए।

पहली नजर में ही माधुरी को दिल दे बैठे थे ग्रोवर

जितने वो मशहूर हैं उतनी ही उनकी पत्नी माधुरी भी लोकप्रिय है। दोनों की प्रेम कहानी एक फिल्मी पटकथा की ही तरह है।'वगैरह वगैरह'(Vagerah Vagerah) नामक एक पोडकास्ट के दौरान अशनीर ग्रोवर ने अपनी प्रेमकहानी के बारे में बताया था। पंजाबी-हिंदू परिवार का ये छोरा पहली नजर में ही माधुरी को दिल दे बैठा था, दरअसल दोनों की मुलाकात एक कोचिंग सेंटर में हुई थी।

'मुझे लगा कि ये वही है जिसे मेरा दिल खोज रहा है'

अश्नीर ने बताया था कि 'IIT में अपने आखिरी साल के दौरान उन्होंने एक कोचिंग क्लास जॉइन की थी और इसी कोचिंग में माधुरी भी आती थीं, अशनीर ने कहा मैंने जब उसे देखा तो मुझे लगा कि ये वही है जिसे मेरा दिल खोज रहा है।'

दोस्ती करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे...

लेकिन माधुरी थोड़ा शांत रहने वाली लड़की है इसलिए अशनीर को उनसे दोस्ती करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे।अशनीर ने कहा था कि 'माधुरी के चक्कर में वो अक्सर गलत कोचिंग क्लास करते थे, उसके बगल की सीट पर बैठने के लिए मैं 15 मिनट लेट से क्लास करने आता था।'

माधुरी को तो अपना बनाना ही है और फिर एक दिन...

धीरे-धीरे जब हमारे में बातचीत होने लगी तो मैंन कई बार उससे डेट पर चलने को कहा लेकिन वो मानने को तैयार ही नहीं थी, उसने अपने दोस्त से मेरे बारे में पता करने को भी कहा था लेकिन मैं भी अड़ गया कि माधुरी को तो अपना बनाना ही है और फिर एक दिन माधुरी ने मुझे 'यस ' बोल दिया।

दोनों को शादी से दो बेटे अभि और मन्नत

कॉलेज खत्म होने के बाद दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली और दोनों को शादी से दो बेटे अभि और मन्नत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+