फ्री में तो खेले नहीं सचिन तेंदुलकर इसलिये नहीं मिलना चाहिए भारत रत्न: शिवानंद

शिवानंद तिवारी ने सचिन पर हमला बोलते हुए कहा है कि सचिन तेंदुलकर ने कोई फ्री में क्रिकेट नहीं खेला है बल्कि हजारों करोड़ रुपये कमाए हैं तो फिर उन्हें भारत रत्न नहीं मिलना चाहिए। इतना ही नहीं तिवारी ने तो भारत रत्न अवार्ड की गरिमा पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न मानों एक मजाक बन गया है। इसका अब कोई औचित्य नहीं है और इसे पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।
शिवानंद तिवारी ने सचिन को पहले खिलाड़ी के तौर पर यह अवार्ड दिये जाने को लेकर पूछा कि इस सम्मान के लिये हॉकी के जादूगर ध्यानचंउ के नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया? जहां तक बात सचिन तेंदुलकर की है तो उन्होंने कोई मुफ्त में क्रिकेट नहीं खेला है। तिवारी ने कहा कि सचिन ने इस खेल से हजारों करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके अलावा शिवानंद तिवारी ने क्रिकेट को भी कोसा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की प्रसिद्धी के चलते ही बाकी खेल खत्म होते जा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्हें (सचिन को) भारत रत्न मिलना चाहिए था। विज्ञापनों और भावनाओं के जरिए उनका ज्यादा प्रचार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications