भारत जोड़ो यात्रा: एक ही दिन मठ, मस्जिद और चर्च पहुंचे राहुल, गुरुवार को यात्रा से जुड़ेंगीं सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ही दिन में एक मठ, एक मस्जिद और एक चर्च का दौरा किया। सबसे पहले राहुल गांधी, मैसूर स्थित सुत्तूर मठ गए। यहां उन्होंने द्रष्टा श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मैसूर स्थित मस्जिद-ए-आज़म का दौरा किया। वहीं, तुरंत बाद वह सेंट फिलोमेना चर्च गए। आपको बता दें कि 26वें दिन भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के दक्षिणी जिले में प्रवेश कर गई है।

Recommended Video

    Mysuru में Congress की Bharat Jodo Yatra, इन लोगों से मिले Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Rahul gandhi

    दौरे की जानकारी कांग्रेस ने ट्वीट कर दी
    एक दिन में मठ, मस्जिद और चर्च में किए गए दौरे की जानकारी कांग्रेस ने ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने खादी ग्रामोद्योग की महिला बुनकरों के साथ बातचीत की। खादी ग्रामोद्योग में श्रमिकों ने बेहतर आपूर्ति श्रृंखला, बुनियादी ढांचे और मशीनरी के साथ वेतन वृद्धि से संबंधित तमाम मुद्दों को उनके सामने उठाया।

    मौसूर पहुंचीं सोनिया गांधी, गुरुवार को होंगी यात्रा में शामिल
    भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मैसूर पहुंच गई हैं। वह गुरुवार की सुबह यात्रा में भाग लेंगी। आपको बता दें कि 26वें दिन के बाद यात्रा में दो दिन का ब्रेक होगा। यानि कि मंगलवार और बुधवार को यात्रा नहीं होगी। कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी की मानें तो सोनिया गांधी कुर्ग के मदकेरी में एक निजी रिसॉर्ट में रुकेंगी।

    लंबे समय बाद सोनिया गांधी कांग्रेस के कार्यक्रम में हो रही हैं शामिल
    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी लंबे समय बाद कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। 26वें दिन की यात्रा खत्म करने के बाद राहुल गांधी, सोनिया गांधी से मिलने के लिए मडकेरी जाएंगे। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी जब गुरुवार को यात्रा से जुड़ेंगी तो बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। बता दें कि दशहरे के कारण भारत जोड़ो यात्रा में दिवसीय विश्राम रहेगा।

    ये भी पढ़ें- चीन से फैक्ट्रियों को छीनकर लाया जाएगा भारत, मेगा प्रोजेक्ट पर मोदी सरकार खर्च करेगी 1.2 ट्रिलियन डॉलर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+