Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के गले लगते ही बुजुर्ग के छलके आंसू, दिग्विजय सिंह ने छुए पैर, VIDEO

नई दिल्ली, 16 सितंबर: 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 3570 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीर पहुंचेगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' के 150 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करने के बाद 15 सितंबर को एक दिन आराम के लिए रखा गया। 16 सितंबर से एक बार फिर पदयात्रा को राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा को जन-जन का साथ मिल रहा है। देश कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बुज़ुर्ग के पांव छूते नजर आ रहे हैं। बाद में वो बुज़ुर्ग के हाथ चूमते हैं और अपने माथे से भी लगाते हैं। इसके बाद राहुल भी बुजुर्ग को गले लगा लेते हैं।

राहुल गांधी से मिलते ही रो पड़ते हैं बुजुर्ग

राहुल गांधी से मिलते ही रो पड़ते हैं बुजुर्ग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुज़ुर्ग बीच सड़क पर तिरंगा लिए खड़े हैं, तभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह वहां पहुंचते हैं और बुज़ुर्ग के पांव छूते हैं और नमन करते हैं। दिग्विजय सिंह बाद में बुजुर्ग की यात्रा की नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी से भी मुलाकात करवाते हैं। राहुल से मिलते ही बुजुर्ग भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग अपने आंसू पोंछ रहे हैं और राहुल गांधी उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं।

बच्चे, बूढ़े और युवाओं से यूं ही मिल रहे राहुल गांधी

बच्चे, बूढ़े और युवाओं से यूं ही मिल रहे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी इसी तरह बच्चे, बूढ़े, युवा सभी से मुलाकात कर रहे हैं। राहुल गांधी यात्रा के दौरान बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। एक बुजुर्ग महिला को उन्होंने पानी भी पिलाया था। राहुल गांधी ने कुछ बुजुर्ग महिलाओं से भी मुलाकात की। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ''ये ममता है, ये प्यार है; जो #BharatJodoYatra 🇮🇳 में @RahulGandhi जी पर उमड़ रहा है। देश को नफरत से बचाने की दिशा में देश कदम बढ़ा रहा है।''

क्या है भारत जोड़ो यात्रा का मकसद ?

क्या है भारत जोड़ो यात्रा का मकसद ?

बता दें, कांग्रेस ने महंगाई , बेरोजगारी और सांप्रदायिक सौहार्द्र जैसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। इसका मकसद 2024 के लोकसभा चुनाव और आने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदाताओं को अपनी ओर करना भी है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वे लगातार महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+