Bharat Jodo Yatra: 'विजयादशमी के बाद कांग्रेस की होगी विजय', सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने पर बोले DK
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। इस यात्रा में आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी।
बेंगलुरू, 06 अक्टूबर: Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। इस यात्रा में आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। वहीं, इस यात्रा को लेकर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि विजयादशमी के बाद कर्नाटक में पार्टी की विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी कर्नाटक की धरती पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आई हैं। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं। इस बार बीजेपी की हार तय है। बीजेपी अपनी दुकान बंद करने की राह पर है।
Recommended Video

बता दें कि सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज गुरुवार को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निकली हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या जिले के बेल्लार से की है। सोनिया गांधी लगभग सुबह 9 बजे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं।
दशहरे को लेकर यात्रा बंद
भारत जोड़ो यात्रा दशहरा को लेकर दो दिनों से बंद था, आज मांड्या में फिर से शुरू हुआ। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा था कि सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार सुबह पांडवपुरा और नेलामंगला के बीच की यात्रा में शामिल होंगे।
लंबे समय बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं सोनिया गांधी
लंबे समय में पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में सोनिया गांधी की ये पहली उपस्थिति है। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने हाल के दिनों में चुनाव प्रचार भी नहीं किया था। भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं। कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं।
यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी ने कर्नाटक के भीमनाकोली मंदिर में की दशहरा पूजा, गुरुवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' में होंगी शामिल












Click it and Unblock the Notifications