भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी के साथ दिखे कदमताल करते

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से 7 सिंतबर को थी। यात्रा अब तक साउथ के राज्यों को कवर करते हुए महाराष्ट्र में पहुंच गई है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में यात्रा पिछले पांच दिनों से जारी है। इसी बीच आज यात्रा में उद्धव बाला साहब ठाकरे के नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए। इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ कदमताल करते दिखे।

aditya thakrey bharat jodo yatra

बीते दिनों ही पार्टी ने आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने की दी थी जानकारी
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की जानकारी पार्टी की तरफ से बीते दिनों ही दी गई थी। हालांकि, तब यह भी कहा गया है कि इस पर अंतिम फैसला उद्धव ठाकरे से बातचीत के बाद लिया जाएगा। जिसके बाद यात्रा में शामिल होने को लेकर ठाकरे से बातचीत हुई और आदित्य यात्रा में शुक्रवार को जुड़े।

राहुल गांधी ने बुधवार-गुरुवार को किया था जनसभा को संबोधित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नांदेड़ में बुधवार और गुरुवार को एक जनसभा को भी संबोधित किया था। बुधवार को उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए माइक को दो बार बंद करते हुए कहा कि संसद में विपक्ष के नेताओं के साथ यही होता है। जब भी विपक्ष का कोई नेता नोटबंदी, गरीबी, महंगाई और भारत-चीन के आपसी संबंध पर बोलता है तो माइक को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में कोई विपक्ष के नेताओं को नहीं सुनता है। उन्होंने इस दौरान माइक को दो बार बंद किया और कहा कि अच्छा है कि यहां इस पर मेरा कंट्रोल है। इसके अलावा उन्होंने बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

गुरुवार को दर्शकों को सुनाई RSS नेता की कहानी
गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केदरनाथ यात्रा के दौरान की एक आरएसएस नेता की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि मैं एक आरएसएस नेता से मिला। उनका वजन 100 किलो का था। वे दर्शन करने के लिए हेलीकॉप्टर से आए थे। उनके साथ एक नौकर भी था, जो फलों की एक टोकरी को लेकर चल रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने आरएसएस नेता से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह फलों की टोकरी चढ़ाने के लिए ले जा रहे हैं। उन्हें देखकर मेरे मन में सवाल आया कि कह दूं कि टोकरी आपको लेकर चलना चाहिए। लेकिन मैं कह न सका।

20 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुंचेगी यात्रा
महाराष्ट्र में यात्रा 14 दिनों तक रहेगी। इस दौरान यात्रा राज्य के 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहीं, यह 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश प्रवेश करेगी। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- न्‍यू इयर में तिरुपति बाला जी पहुंची कंगना रनौत, राहु-केतु पूजा कर ईश्‍वर से अपने लिए मांगा ये वरदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+