न्यू इयर में तिरुपति बाला जी पहुंची कंगना रनौत, राहु-केतु पूजा कर ईश्वर से अपने लिए मांगा ये वरदान
न्यू इयर में तिरुपति बाला जी पहुंची कंगना रनौत, राहु-केतु पूजा कर ईश्वर से अपने लिए मांगा ये वरदान
मुंबई, 01 दिसंबरु। 2022 शुरू हो गया है और कंगना रनौत ने तिरुपति के बालाजी मंदिर और राहु केतु मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने नए साल की शुरूआत की। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों धार्मिक स्थलों पर अपनी यात्रा की फोटो शेयर की और नए साल से उन्हें क्या उम्मीद है वो भी साझा किया।

सभी से ज्यादा प्यार चाहती हूं
कंगना ने कहा कि वह इस नए साल में अपने खिलाफ कम पुलिस शिकायतें चाहती हैं और सभी से ज्यादा प्यार चाहती हैं। कंगना ने ये भी लिखा मुझे उम्मीद है कि नए साल में उनके 'दुश्मनों' की उन पर 'दया' होगी। इसके साथ उन्होंने अपने मंदिर दर्शन की जो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की उसमें वो भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आ रही हैं।

कंगना ने मांगा ये वरदान
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तिरुपति के पास राहु केतु मंदिर में अनुष्ठान करते हुए फोटोज शेयर की। इन फोटोज में कंगना हल्के बेज रंग की साड़ी में अपने बालों को बड़े करीने से फूलों को जूड़े में सजाया है। कंगना रनौत ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा दुनिया में केवल एक राहु केतु मंदिर है... यह तिरुपति बालाजी के बहुत करीब है... वहां आज कुछ अनुष्ठान किए .... पांच मौलिक लिंगों में में शामिल वायु तत्व लिंडा भी यहां स्थित है। .... काफी खास जगह.... मैं अपने प्यारे दुश्मनों की दया पाने के लिए यहां दर्शन करने के लिए आई। उम्मीद करती हूं कि इस साल मुझे कम पुलिस शिकायत / एफआईआर और अधिक प्रेम पत्र चाहिए....जय राहु केतु जी की।
Recommended Video
2022 में कंगना रनौत की ये फिल्में होंगी रिलीज
कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। कंगना इस प्रोजेक्ट को बतौर प्रोड्यूसर अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत सपोर्ट कर रही हैं। यह फिल्म डायरेक्ट ओटीटी रिलीज होगी। इसके अलावा कंगना धाकड़ में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ नजर आएंगी। यह एक्शन फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। कंगना की इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में तेजस भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications