Bharat Jodo Yatra के दौरान हादसा, 4 लोगों को लगा करंट, पीडितों से मिले राहुल
Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार को एक हादसा हो गया है। इस यात्रा में शामिल 4 लोगों को करंट लग गया है। जिसके बाद पीड़ितों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। दरअसल लोहे की रॉड में लगे कांग्रेस के झंडा लेकर चल रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली की चपेट में आ गए। हादसे के फौरन बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं राहुल गांधी ने भी घायलों से मुलाकात की है।
Recommended Video

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि, आज यात्रा के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। बेल्लारी में मोका टाउन के पास 4 लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल हॉस्पिटल विजिट करने के लिए कहा। सभी लोग अब सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। कांग्रेस चारों पीड़ितों को एक लाख रुपए मुआवजा देगी।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कर्नाटक के बेल्लारी से यात्रा शुरू हुई। यहां से यात्रा मौका नाम की जगह पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हाथों में लोहे की रॉड में लगे झंडों को पकड़ रखा था। जो किसी बिजली के तार छू गया। जिसकी चपेट में चार लोग आ गए। इसके बाद मौके पर मौजूद एंबुलेंस के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और अस्पताल भेज दिया।
Congress election राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कहां डालेंगे अपना वोट ? पार्टी ने दिया जवाब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बेल्लारी के सिविल अस्पताल में हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी। कल यात्रा ने बेल्लारी में पहले 1000 किमी की यात्रा पूरी की। इस मौके पर राहुल गांधी ने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications