Congress election राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कहां डालेंगे अपना वोट ? पार्टी ने दिया जवाब

Congress presidential election कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए कल यानी 17 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाले चुनाव में राहुल गांधी की वोटिंग को लोगों के बीच सवाल घूम रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि, राहुल गांधी कहां वोटिंग करेंगे। अब इस पर कांग्रेस पार्टी की ओर से जवाब आया है।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi से मिले कौन-कौन से 'देव-रूप' ? | Congress | वनइंडिया हिंदी*Politics
    Congress presidential election Rahul Gandhi will be voting at Bharat Jodo Yatra camp

    एआईसीसी के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गांधी के मतदान करने को लेकर किसी तरह की अटकलबाजी की जरूरत नहीं है और वह भारत यात्रा में शामिल अन्य डेलीगेट्स के साथ कल संगनाकल्लू में मतदान करेंगे। राहुल गांधी वर्तमान में कर्नाटक में भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं । राहुल गांधी के अलावा पार्टी के अन्य 40 प्रतिनिधि भी उसी पोलिंग बूथ पर मदतान करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में वोटिंग करेंगे। वो कर्नाटक के बेल्लारी में अपना वोट डालेंगे।

    जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव में राहुल गांधी अपना वोट कहां डालेंगे इस बात को लेकर काफी पूछताछ की जा रही है। वह लगभग 40 अन्य भारत जोड़ो यात्रा के यात्री, जो पीसीसी डेलिगेट्स हैं, के साथ बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर यानी मतदान होना है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी जिले में है और पार्टी के चुनाव विभाग ने यात्रा में शामिल डेलीगेट्स के लिए यात्रा स्थल पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+